IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच वनडे सीरीज का चौथा मुकाबला माउंट मौनगानुई के बे-ओवल में खेला गया। इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने भारत को रिकॉर्ड 244रन से हराया है। भारत की वनडे में अबतक की ये सबसे बड़ी हार है। मैट हैनरी ने कुल 5 विकेट चटकाए। इस मुकाबले में टीम इंडिया की कप्तानी श्रेयस अय्यर निभा रहे हैं।
मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। न्यूजीलैंड ने अपने 50 ओवर में 333 रन बनाए। न्यूजीलैंड ने भारत को जीत के लिए 334 रनों का टारगेट दिया। टारगेट का पीछा करने आई टीम इंडिया 100 रन भी नहीं बना पाई। भारत की पूरी टीम 26.4 ओवर में 89 रन पर सिमट गई। भारत की इस हार के साथ सीरीज 2-1 से हो गई है। अब सीरीज का अगला मुकाबला 15 नवंबर को इसी मैदान पर खेला जाएगा।