Get App

लाइव ब्लॉग

Ankita Pandey MARCH 22, 2025 / 11:04 PM IST

KKR vs RCB Highlights Score, IPL 2025 Match: RCB ने IPL 2025 में जीत के साथ किया आगाज, कोहली-साल्ट ने जड़ी तूफानी फिफ्टी

KKR vs RCB Highlights Score, IPL 2025 Match: आईपीएल के 18वें सीजन की शुरूआत आरसीबी ने जीत के साथ की है। कोलकता में खेले गए आईपीएल 2025 के पहले मुकाबले को आरसीबी ने आसानी से 7 विकेट से जीत लिया। विराट कोहली और फिल साल्ट ने शानदार फिफ्टी लगाई। विराट कोहली इस मैच में 59 रन बनाकर नाबाद रहे

KKR vs RCB Highlights Score, IPL 2025 Match: आईपीएल के 18वें सीजन की शुरूआत आरसीबी ने जीत के साथ की है। कोलकता में खेले गए आईपीएल 2025 के पहले मुकाबले को आरसीबी ने आसानी से जीत लिया। इस मुकाबले में केकेआर ने जीत के लिए आरसीबी को 175 रनों का टारगेट दिया था। टारगेट का पीछा करते हुए आरसीबी की शुरुआत काफी धमाकेदार रही। विराट कोहली और फिल साल्ट ने मिलकर केकेआर के गेंदबाजों की जमकर क्ला

KKR vs RCB Live Score, IPL 2025 Match: केकेआर ने आरसीबी को दिया 175 रनों का टारगेट
KKR vs RCB Live Score, IPL 2025 Match: केकेआर ने आरसीबी को दिया 175 रनों का टारगेट
MARCH 22, 2025 / 10:51 PM IST

IPL 2025, KKR vs RCB Live Score: आरसीबी ने केकेआर को 7 विकेट से हराया

आईपीएल के 18वें सीजन की शुरूआत आरसीबी ने जीत के साथ की है। कोलकता में खेले गए आईपीएल 2025 के पहले मुकाबले को आरसीबी ने आसानी से 7 विकेट से जीत लिया। विराट कोहली और फिल साल्ट ने मिलकर केकेआर के गेंदबाजों पर जमकर अटैक किया है

    MARCH 22, 2025 / 10:42 PM IST

    IPL 2025, KKR vs RCB Live Score: आरसीबी का तीसरा विकेट गिरा

    आरसीबी का तीसरा विकेट गिर गया है कप्तान रजत पाटीदार 34 रन बनाकर आउट हुए है। आरसीबी का स्कोर 162 पर 3 विकेट है। आरसीबी को जीत के लिए 13 रनों की जरूरत है।

      MARCH 22, 2025 / 10:37 PM IST

      KKR vs RCB, IPL 2025 Live Score: आरसीबी को जीत के लिए चाहिए 18 रन

      15 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 157 पर 2 विकेट है। आरसीबी को जीत के लिए 30 गेदों में 18 रनों की जरूरत है। विराट कोहली 58 रन बनाकर खेल रहे हैं। केकेआर ने आरसीबी को 175 रनों का टारगेट दिया है।

        MARCH 22, 2025 / 10:30 PM IST

        IPL 2025, KKR vs RCB Live Score: विराट कोहली ने लगाई फिफ्टी

        विराट कोहली ने ताबड़तोड़ पारी खेलते हुए बेहतरीन अर्धशतक लगाया है। कोहली ने 30 गेदों पर अर्धशतकीय पारी खेली है। 13 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 127 पर 2 विकेट है। आरसीबी को जीत के लिए 38 रनों की जरूरत है।

          MARCH 22, 2025 / 10:20 PM IST

          IPL 2025, KKR vs RCB Live Score: आरसीबी का स्कोर 100 के पार

          साल्ट के आउट होने के बा विराट की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी जारी है, विराट 27 गेदों में 47 रन बनाकर खेल रहे हैं। 11 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 116 पर 1 विकेट है। आईपीएल का पहला मैच कोलकाता के ईडन गार्डन में आरसीबी और केकेआर के बीच खेला जा रहा है।

            MARCH 22, 2025 / 10:13 PM IST

            KKR vs RCB, IPL 2025 Live Score: आरसीबी को लगा पहला झटका

            फिल साल्ट काफी अच्छी फॉर्म में नजर आ रहे थे। फिल साल्ट को वरुण चक्रवर्ती ने वापस पवेलियन भेजा है। फिल साल्ट 56 रन बनाकर आउट हुए। केकेआर ने आरसीबी को 175 रनों का टारगेट दिया है। 9 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 1 विकेट पर 96 रन है।

              MARCH 22, 2025 / 10:06 PM IST

              IPL 2025, KKR vs RCB Live Score: फिल साल्ट ने लगाई तूफानी फिफ्टी

              फिल साल्ट काफी अच्छी फॉर्म में नजर आ रहे हैं। साल्ट ने बेहतरीन अर्धशतक लगाया है। साल्ट ने तूफानी पारी खेलते हुए मात्र 25 गेदों में ही अपना अर्धशतक पूरा किया है। केकेआर ने आरसीबी को 175 रनों का टारगेट दिया है।

                MARCH 22, 2025 / 10:00 PM IST

                KKR vs RCB, IPL 2025 Live Score: पहले विकेट की तलाश में आरसीबी

                6 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 80 रन है। साल्ट 23 गेदों पर 49 रन और कोहली 13 गेदों में 29 रन बनाकर खेल रहे हैं। केकेआर की टीम पहले विकेट की तलाश में है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी केकेआर ने 8 विकेट पर 174 रन बनाई है।

                  MARCH 22, 2025 / 9:52 PM IST

                  IPL 2025, KKR vs RCB Live Score: RCB का स्कोर 70 के पार

                  केकेआर की टीम पहले विकेट की तलाश में है। विराट और साल्ट काफी अच्छे फॉर्म में नजर आ रहे हैं। साल्ट 21 गेदों पर 48 रन और कोहली 9 गेदों में 29 रन बनाकर खेल रहे हैं। 5 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर बिना किसी विकेट के 75 रन है।

                    MARCH 22, 2025 / 9:44 PM IST

                    KKR vs RCB, IPL 2025 Live Score: RCB का स्कोर

                    केकेआर ने आरसीबी को 175 रनों का टारगेट दिया है। आरसीबी की ओर से विराट कोहली और फिल साल्ट मैदान पर मौजूद है। विराट कोहली 3 गेदों पर 1 रन बनाकर और फिल साल्ट 14 गेदों पर 24 रन बनाकर खेल रहे हैं। 3 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर बिना किसी विकेट के 37 है

                      MARCH 22, 2025 / 9:38 PM IST

                      IPL 2025, KKR vs RCB Live Score: 2 ओवर के बाद RCB का स्कोर

                      2 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर बिना किसी विकेट के 16 रन है। आईपीएल का पहला मैच कोलकाता के ईडन गार्डन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है। आरसीबी को जीत के लिए 175 रनों की जरूरत है।

                        MARCH 22, 2025 / 9:32 PM IST

                        KKR vs RCB, IPL 2025 Live Score: टारगेट का पीछा करने उतरी आरसीबी

                        आईपीएल का पहला मैच कोलकाता के ईडन गार्डन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है। केकेआर ने आरसीबी को 175 रनों का टारगेट दिया है। आरसीबी की ओर से विराट कोहली और फिल साल्ट मैदान पर मौजूद है।

                          MARCH 22, 2025 / 9:14 PM IST

                          IPL 2025, KKR vs RCB Live Score: केकेआर ने आरसीबी को दिया 175 रनों का टारगेट

                          आईपीएल 2025 के पहला मैच कोलकाता के ईडन गार्डन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा। पहले बल्लेबाजी करने उतरी केकेआर ने 8 विकेट पर 174 रन बनाए। आरसीबी को जीत के लिए 175 रनों की जरूरत है।

                            MARCH 22, 2025 / 9:04 PM IST

                            KKR vs RCB, IPL 2025 Live Score: 160 के पार केकेआर का स्कोर

                            केकेआर के अंगक्रिश रघुवंशी और रमनदीप सिंह क्रिज पर मौजूद है। रघुवंशी 19 गेदों पर 29 रन बनाकर और रमनदीप 7 गेदों पर 4 रन बनाकर खेल रहे हैं। केकेआर का स्कोर 18 ओवर के बाद 165 रन पर 6 विकेट है।

                              MARCH 22, 2025 / 8:56 PM IST

                              IPL 2025, KKR vs RCB Live Score: केकेआर का स्कोर

                              केकेआर का स्कोर 16 ओवर के बाद 151 रन पर 6 विकेट है। केकेआर के अंगक्रिश रघुवंशी और रमनदीप सिंह क्रिज पर मौजूद है। रघुवंशी 12 गेदों पर 19 रन बनाकर और रमनदीप 2 गेदों पर 1 रन बनाकर खेल रहे हैं।

                                MARCH 22, 2025 / 8:51 PM IST

                                KKR vs RCB, IPL 2025 Live Score: रिंकू सिंह के बाद आंद्रे रसेल आउट

                                केकेआर के स्टार खिलाड़ी रिंकू सिंह आउट हो गए है। रिंकू को क्रुणाल पांड्या ने वापस पवेलियन भेजा है। 15 ओवर के बाद भारत का स्कोर 146 पर 6 विकेट है। रिंकू के बाद आंद्रे रसेल भी वापस पवेलियन लौट चुके हैं

                                  MARCH 22, 2025 / 8:41 PM IST

                                  IPL 2025, KKR vs RCB Live Score: केकेआर को बैक-टू-बैक लग रहे हैं झटके

                                  सुनील नारायण और अजिंक्य रहाणे के आउट होने के बाद वेंकटेश अय्यर भी आउट होकर वापस पवेलियन लौट चुके हैं। केकेआर का स्कोर 127 रन पर 4 विकेट है। आईपीएल 2025 का पहला मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डेन में खेला जा रहा है

                                    MARCH 22, 2025 / 8:32 PM IST

                                    KKR vs RCB, IPL 2025 Live Score: मैच में हुई RCB की वापसी

                                    केकेआर के बैक-टू-बैक दो झटके लगे हैं। अच्छी फॉर्म में दिख रहे सुनील नारायण 44 रन बनाकर आउट हो गए हैं। सुनील के आउट होने के बाद रहाणे 56 रन बनाकर आउट हुए। आरसीबी ने जीता टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया

                                      MARCH 22, 2025 / 8:20 PM IST

                                      IPL 2025, KKR vs RCB Live Score: कप्तान रहाणे का तूफानी अर्धशतक

                                      आईपीएल का पहला मैच केकेआर और आरसीबी के बीच खेला जा रहा है। केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक लगाया है। अजिंक्य ने 25 गेदों पर अर्धशतक पूरा किया। रहाणे ने शानदार छ्क्का लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया

                                        MARCH 22, 2025 / 8:13 PM IST

                                        KKR vs RCB, IPL 2025 Live Score: 8 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर

                                        8 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 74 पर एक विकेट है। सुनील नारायण और अजिंक्य रहाणे क्रीज पर मौजूद है। अजिंक्य रहाणे 24 गेदों पर 45 रन और सुनील नारयाण 18 गेदों पर 22 रन बनाकर खेल रहे हैं

                                          MARCH 22, 2025 / 8:09 PM IST

                                          IPL 2025, KKR vs RCB Live Score: कोलकाता का स्कोर

                                          आईपीएल का पहला मैच केकेआर और आरसीबी के बीच खेला जा रहा है। कोलकाता की टीम को काफी अच्छी बल्लेबाजी कर रही है। 7 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 65 पर एक विकेट है। सुनील नारायण और अजिंक्य रहाणे क्रीज पर मौजूद है।

                                            MARCH 22, 2025 / 8:00 PM IST

                                            KKR vs RCB, IPL 2025 Live Score: हर गेंद को बॉउड्री पार

                                            अजिंक्य रहाणे और सुनील नरेन का विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों बल्लेबाज हर गेंद को बॉउड्री के पास भेज रहे हैं। अजिंक्य रहाणे 16 गेदों पर 39 रन और सुनील नरेन 15 गेदों पर 17 रन बनाकर खेल रहे हैं। 6 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 60 रन पर 1 विकेट है

                                              MARCH 22, 2025 / 7:50 PM IST

                                              IPL 2025, KKR vs RCB Live Score: अजिंक्य-सुनील क्रिज पर मौजूद

                                              आईपीएल का पहला मैच केकेआर और आरसीबी के बीच खेला जा रहा है। पहला विकेट गिरने के बाद कोलकाता की टीम धीरे-धीरे संभलती नजर आ रही है। सुनील नारायण और अजिंक्य रहाणे काफी अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। 4 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 25 रन पर 1 विकेट है।

                                                MARCH 22, 2025 / 7:42 PM IST

                                                KKR vs RCB, IPL 2025 Live Score: केकेआर का स्कोर

                                                आईपीएल का पहला मैच केकेआर और आरसीबी के बीच खेला जा रहा है। कोलकाता की ओर से सुनील नारायण और अजिंक्य रहाणे क्रिज पर मौजूद है। 2 ओवर के बाद कोलकाता का स्कोर 5 रन पर एक विकेट है।

                                                  MARCH 22, 2025 / 7:38 PM IST

                                                  IPL 2025, KKR vs RCB Live Score: KKR को लगा पहला झटका

                                                  आईपीएल 2025 के पहले मैच की शुरुआत हो गई है। क्विंटन डी कॉक 4 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए है। 1 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 4 रन पर 1 विकेट है। क्विंटन डी कॉक को जोश हेजलवुड ने आउट किया

                                                    MARCH 22, 2025 / 7:32 PM IST

                                                    KKR vs RCB, IPL 2025 Live Score: शुरू हुआ पहला मुकाबला

                                                    शुरू हुआ आईपीएल 2025 का पहला मुकाबला। कोलकाता की ओर से सुनील नारायण और क्विंटन डी कॉक पारी की शुरुआत करने मैदान पर आए है। आरसीबी की ओर से पहला ओवर जोश हेजलवुड डाल रहे हैं।

                                                      MARCH 22, 2025 / 7:28 PM IST

                                                      KKR vs RCB, IPL 2025 Live Score: RCB की प्लेइंग 11

                                                      विराट कोहली, फिल साल्ट (विकेटकीपर), रजत पाटीदार (कप्तान), लियम लिविंगस्टन, जितेश शर्मा, टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, रसिख डार सलाम, सुयश शर्मा, जोश हेजलवुड, यश दयाल।

                                                        MARCH 22, 2025 / 7:27 PM IST

                                                        IPL 2025, KKR vs RCB Live Score: केकेआर की प्लेइंग 11

                                                        क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रिंकू सिंह, अंगक्रिश रघुवंशी, सुनील नारायण, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, स्पेंसर जॉनसन, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती।

                                                          MARCH 22, 2025 / 7:21 PM IST

                                                          KKR vs RCB, IPL 2025 Live Score: आरसीबी ने जीता टॉस

                                                          आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम पहले बल्लेबाजी करेगी। यह मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डेन में खेला जाएगा

                                                            MARCH 22, 2025 / 7:13 PM IST

                                                            IPL 2025, KKR vs RCB Live Score: ईडन गार्डेन की पिच

                                                            ईडन गार्डेन की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए अच्छी मानी जाती है, क्योंकि यह सपाट होती है और बाउंस भी सही रहता है, जिससे स्ट्रोक खेलना आसान होता है। इस पिच पर गेंद को अच्छा उछाल मिलता है और बल्लेबाजों को रन बनाने में मदद मिलती है। शुरुआत में तेज गेंदबाजों को फायदा होता है, लेकिन जैसे-जैसे गेंद पुरानी होती है, स्पिनर्स को मदद मिलने लगती है।

                                                              MARCH 22, 2025 / 6:54 PM IST

                                                              KKR vs RCB, IPL 2025 Live Score: कुछ देर में होगा टॉस

                                                              आईपीएल 2025 के धमाकेदार ओपनिंग सेरेमनी खत्म होने के बाद अब कुछ ही देर में दोनों टीम के कप्तान मैदान पर टॉस के लिए आएंगे। यह आईपीएल 2025 का पहला मैच है, जो कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा।

                                                                MARCH 22, 2025 / 6:45 PM IST

                                                                RCB vs KKR, IPL 2025 Live Score: दोनों टीमों का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

                                                                कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच अब तक कुल 34 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें से 20 बार केकेआर ने जीत दर्ज की है। पिछले पांच मैचों में केकेआर ने चार बार जीत दर्ज की, जबकि आरसीबी ने आखिरी बार केकेआर को आईपीएल 2022 में हराया था।

                                                                  MARCH 22, 2025 / 6:37 PM IST

                                                                  IPL 2025, KKR vs RCB Live Score: करण औजला स्टेज पर मौजूद

                                                                  आईपीएल 2025 के धमाकेदार ओपनिंग सेरेमनी की शुरुआत हो गई है। शाहरुख खान ने ओपनिंग सेरेमनी की शुरुआत की उनके बाद सिंगर श्रेया घोषाल ने कई गानों पर अपनी परफॉर्मेंस दी। दिशा पाटनी की डांस परफॉर्मेंस के बाद करण औजला स्टेज पर मौजूद है

                                                                    MARCH 22, 2025 / 6:31 PM IST

                                                                    RCB vs KKR, IPL 2025 Live Score: दिशा पाटनी स्टेज पर

                                                                    सिंगर श्रेया घोषाल की शानदार परफॉर्मेंस के बाद कोलकाता के ईडन गार्डेन अब दिशा पाटनी परफॉर्म कर रही है। कोलकाता का ईडन गार्डेन दर्शकों से पूरी तरह से भरा हुआ है।

                                                                      MARCH 22, 2025 / 6:16 PM IST

                                                                      IPL 2025, KKR vs RCB Live Score: ओपनिंग सेरेमनी का हुआ आगाज

                                                                      शुरू हुआ आईपीएल 2025 की धमाकेदार ओपनिंग सेरेमनी। सबसे पहले शाहरुख ने शो की शुरुआत की उनके बाद ईडन गार्डन में सिंगर श्रेया घोषाल ने आमी जे तोमार जैसे कई हिट गानों पर अपनी परफॉर्मेंस दे रही है

                                                                        MARCH 22, 2025 / 6:04 PM IST

                                                                        IPL 2025, KKR vs RCB Live Score: दोनों टीमों में है नए कप्तान

                                                                        इस सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु दोनों टीम ही अपने नए कप्तान के साथ मैदान पर उतरेगी। पिछले साल की विजेता टीम केकेआर की कमान अजिंक्य रहाणे के पास है तो वहीं आरसीबी ने रजत पाटीदार को टीम का कप्तान बनाया है।

                                                                          MARCH 22, 2025 / 5:53 PM IST

                                                                          RCB vs KKR, IPL 2025 Live Score: धमाकेदार होगी ओपनिंग सेरेमनी

                                                                          मैच से पहले ईडन गार्डन में आईपीएल 2025 की ओपनिंग सेरेमनी होगी, जिसको लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। कोलकाता के ईडन गार्डन में कई फिल्मी सितारे परफॉर्म करेंगे, जिसमें शाहरुख खान, श्रेया घोषाल, करण औजला और दिशा पाटनी का नाम शामिल है।

                                                                            MARCH 22, 2025 / 5:45 PM IST

                                                                            IPL 2025, KKR vs RCB Live Score: बारिश डालेगी मैच में खलल?

                                                                            अभी कोलकाता का मौसम पूरी तरह से साफ है। एक्यूवेदर की रिपोर्ट के मुताबिक, फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है। तापमान करीब 26 डिग्री सेल्सियस है, लेकिन आसमान में कुछ बादल जरूर दिख सकते हैं। इससे पहले मैच के दौरान बारिश पड़ने की आशंका जताई गई थी।

                                                                              MARCH 22, 2025 / 5:37 PM IST

                                                                              IPL 2025, KKR vs RCB Live Score: KKR की संभावित प्लेइंग 11

                                                                              क्विंटन डी कॉक, सुनील नरेन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, हर्षित राणा, एनरिक नॉर्टजे और वरुण चक्रवर्ती शामिल हो सकते हैं। जबकि अंगकृष रघुवंशी और वैभव अरोरा इम्पैक्ट प्लेयर होंगे।

                                                                                MARCH 22, 2025 / 5:25 PM IST

                                                                                RCB vs KKR, IPL 2025 Live Score: RCB की संभावित प्लेइंग 11

                                                                                विराट कोहली, फिल साल्ट, रजत पाटीदार (कप्तान), क्रुणाल पंड्या, जैकब बेथेल, लियाम लिविंगस्टोन, विकेटकीपर जितेश शर्मा, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जोश हेजलवुड और यश दयाल हो सकते हैं। जबकि रसिख डार और स्वप्निल सिंह इम्पैक्ट प्लेयर होंगे।

                                                                                  MARCH 22, 2025 / 5:25 PM IST

                                                                                  IPL 2025, KKR vs RCB Live Score: KKR की पूरी टीम

                                                                                  अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रिंकू सिंह, क्विंटन डी कॉक, रहमानुल्लाह गुरबाज, अंगकृष रघुवंशी, वेंकटेश अय्यर, रमनदीप सिंह, आंद्रे रसेल, एनरिक नॉर्किया, हर्षित राणा, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, मयंक मारकंडे, लवनिथ सिसौदिया, अनुकूल रॉय, मोइन अली, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे और स्पेंसर जॉनसन।

                                                                                    MARCH 22, 2025 / 5:24 PM IST

                                                                                    RCB vs KKR, IPL 2025 Live Score: RCB की पूरी टीम

                                                                                    रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, लियाम लिविंगस्टोन, फिल साल्ट, जितेश शर्मा, जोश हेजलवुड, रसिख डार, सुयश शर्मा, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, स्वप्निल सिंह, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, नुवान तुषारा, मनोज भांडागे, जैकब बेथेल, देवदत्त पडिक्कल, स्वास्तिक चिकारा, लुंगी एनगिडी, अभिनंदन सिंह, मोहित राठी

                                                                                      MARCH 22, 2025 / 5:24 PM IST

                                                                                      IPL 2025, KKR vs RCB Live Score: किनके बीच होगा मुकाबला

                                                                                      आईपीएल 2025 का पहला मैच कोलकाता के ईडन गार्डन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डेन में होगा।

                                                                                        MARCH 22, 2025 / 5:23 PM IST

                                                                                        नमस्कार

                                                                                        मनीकंट्रोल हिंदी के Live ब्लॉग में आपका स्वागत है।