दिव्या देशमुख ने जीता चेस वर्ल्ड कप, 19 साल की उम्र में किया ये बड़ा कमाल

Divya Deshmukh: फाइनल मुकाबले में कोनेरू हम्पी और दिव्या देशमुख के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। पहला रैपिड गेम ड्रॉ रहा, लेकिन दूसरे गेम में दिव्या ने काले मोहरों से शानदार खेल दिखाया और जीत दर्ज की

अपडेटेड Jul 28, 2025 पर 4:59 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
चेस की दुनिया से भारत के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है।

FIDE Women's World Cup Champion 2025 : चेस की दुनिया से भारत के लिए एक बड़ी खबर सामने आई हैभारतीय खिलाड़ी ने वर्ल्ड चैंपियन का खिताब जीत लिया हैदिव्या देशमुख ने भारत की ही कोनेरू हम्पी को टाईब्रेक में हराकर 2025 का FIDE महिला विश्व कप जीत लिया हैइसी के साथ वह भारत की 88वीं ग्रैंडमास्टर भी बन गई हैं। बता दें कि कोनेरू हम्पी भारत की दिग्गज चेस खिलाड़ियों में से एक हैं।

दिव्या देशमुख ने रचा इतिहास

बता दें कि फाइनल मुकाबले में कोनेरू हम्पी और दिव्या देशमुख के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। पहला रैपिड गेम ड्रॉ रहा, लेकिन दूसरे गेम में दिव्या ने काले मोहरों से शानदार खेल दिखाया और जीत दर्ज की। टाईब्रेक में उन्होंने हम्पी को 1.5-0.5 से हराया। इस जीत के साथ दिव्या ने कैंडिडेट्स टूर्नामेंट के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है। वह FIDE महिला विश्व कप जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं, और इसी के साथ उन्हें ग्रैंडमास्टर का खिताब भी मिल गया। एक ही दिन में विश्व चैंपियन और ग्रैंडमास्टर बनने वाली दिव्या देशमुख की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर पूरे देश को गर्व है। 


फाइनल में किया कमाल

बता दें कि जॉर्जिया के बाटुमी में पिछले करीब 3 हफ्तों से महिला चेस वर्ल्ड कप चल रहा था। वहीं इस वर्ल्ड कप में दिव्या देशमुख ने फाइनल में पहुंचकर इतिहास रचा था। फिर उनके बाद भारत की पहली महिला ग्रैंडमास्टर कोनेरू हंपी ने भी फाइनल में पहुंचकर इस खिताबी मुकाबले को खास बना दिया था। ये पहले से ही तय था कि दोनों खिलाड़ियों मे से कोई भी जीते खिताब भारत के नाम ही रहेगा। वहीं फाइनल में 19 साल की दिव्या ने कमाल कर दिया।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।