FIFA World Cup 2026 Final: अर्जेंटीना और स्पेन के बीच ब्लॉकबस्टर फाइनल, जानें भारत में कब और कहां देख सकते हैं मुकाबला

FIFA World Cup 2026 Final: फीफा वर्ल्ड कप 2026 अब अपने अंतिम मुकाबले तक पहुंच गया है। खिताबी मुकाबले में स्पेन और अर्जेंटीना आमने-सामने होंगे। दुनियाभर के फुटबॉल प्रशंसकों की नजर इस महामुकाबले पर है। आइए जानते हैं भारत में कब और कितने बजे शुरू होगा फाइनल मुकाबला

अपडेटेड Jul 18, 2026 पर 4:34 PM
फीफा वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला स्पेन और अर्जेंटीना के बीच न्यू जर्सी के मेटलाइफ स्टेडियम में खेला जाएगा

FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप 2026 अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है। फीफा वर्ल्ड कप का नया चैंपियन मिलने में सिर्फ एक मुकाबला बाकी है। कई हफ्तों तक चले रोमांचक मुकाबलों के बाद अब खिताब के लिए स्पेन और अर्जेंटीना आमने-सामने होंगे। अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको की मेजबानी में खेले गए इस टूर्नामेंट का समापन एक हाई-वोल्टेज फाइनल के साथ होगा। दुनियाभर के फुटबॉल फैंस बेसब्री से फाइनल का इंतजार कर रहे हैं। दोनों टीमें ट्रॉफी जीतने के इरादे से मैदान में उतरेंगी। वहीं भारत में फैंस यह जानना चाहते हैं कि फाइनल किस तारीख और समय पर देखा जा सकेगा।

भारत में कितने बजे शुरू होगा मुकाबला

फीफा वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला स्पेन और अर्जेंटीना के बीच न्यू जर्सी के मेटलाइफ स्टेडियम में खेला जाएगा। खिताबी मुकाबला स्पेन और अर्जेंटीना के बीच रविवार, 19 जुलाई (स्थानीय समय) को खेला जाएगा। वहीं भारतीय दर्शकों को ये मैच सोमवार, 20 जुलाई की आधी रात के बाद यानी 12:30 बजे (IST) देखने को मिलेगा। यानी भारतीय फुटबॉल प्रशंसकों को इस महामुकाबले का रोमांच देखने के लिए रविवार देर रात तक जागना पड़ेगा। स्पेन और अर्जेंटीना के बीच होने वाले इस खिताबी मुकाबले का इंतजार देश के लाखों फुटबॉल प्रेमी बेसब्री से कर रहे हैं।


वहीं तीसरे स्थान के लिए इंग्लैंड और फ्रांस की टीमें 18 जुलाई (स्थानीय समय) को मियामी के हार्ड रॉक स्टेडियम में भिड़ेंगी। भारतीय समय के अनुसार ये मुकाबला 19 जुलाई की रात 12:30 बजे शुरू होगा।

सेमीफाइनल में इसे दी मात

स्पेन ने सेमीफाइनल में फ्रांस को 2-0 से हराकर शानदार अंदाज में फाइनल का टिकट हासिल किया। वहीं मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना ने इंग्लैंड को 2-1 से मात देकर लगातार दूसरी बार खिताबी मुकाबले में जगह बनाई। अब ट्रॉफी के लिए दोनों टीमें फाइनल में बढ़ेगी।

कहां पर देखें लाइव मुकाबला

भारत में फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले का लाइव प्रसारण कई प्लेटफॉर्म पर देखा जा सकेगा। ऑनलाइन मैच देखने वाले दर्शक इसे ZEE5 पर लाइव स्ट्रीम कर सकेंगे। वहीं टीवी पर यह मुकाबला Unite8 स्पोर्ट्स चैनल पर प्रसारित होगा। इसके अलावा, डीडी फ्री डिश का इस्तेमाल करने वाले फुटबॉल प्रशंसक DD Sports पर भी इस हाई-वोल्टेज मुकाबले का सीधा प्रसारण देख सकेंगे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।