वर्ल्ड कप फाइनल से पहले 19 साल पुरानी फोटो पर मेसी का पहला रिएक्शन आया सामने, जानें क्या कहा

यह तस्वीर किसी निजी मुलाकात की नहीं, बल्कि साल 2007 में आयोजित एक चैरिटी फोटोशूट की है। उस समय लियोनल मेसी 20 साल के थे और एफसी बार्सिलोना के उभरते हुए सितारे माने जाते थे। दूसरी ओर टब में बैठा बच्चा करीब छह महीने का लामिन यामाल था, जिसे दुनिया तब बिल्कुल नहीं जानती थी। वहीं अपनी इस तस्वीर पर मेसी ने अब र्एक्शन दिया है। उन्होंने आगे कहा, "यमल अभी सिर्फ 19 साल का है। उसका पूरा करियर उसके सामने है और उसके पास इतिहास बनाने का शानदार मौका है

अपडेटेड Jul 18, 2026 पर 4:20 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
फैंस को फाइनल मुकाबले का काफी बेसब्री से इंतजार है, जिसमें डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना का सामना स्पेन से होगा।

फीफा वर्ल्ड कप 2026 का आगाज हुए एक महीने से अधिक समय बीतने के बाद अब सभी फैंस को फाइनल मुकाबले का काफी बेसब्री से इंतजार है, जिसमें डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना का सामना स्पेन से होगा। वहीं इस फाइनल से पहले एक तस्वीर, सोशल मीडिया पर काफी बवाल मचाए हुए है। तस्वीर में लियोनल मेसी एक छोटे बच्चे को टब में नहलाते दिखाई दे रहे हैं। पहली नजर में यह एक सामान्य पारिवारिक तस्वीर जैसी लगती है, लेकिन इस वर्ल्ड कप में इस तस्वीर की काफी चर्चा है।

 19 साल पुरानी फोटो पर मेसी का पहला रिएक्शन

यह तस्वीर किसी निजी मुलाकात की नहीं, बल्कि साल 2007 में आयोजित एक चैरिटी फोटोशूट की है। उस समय लियोनल मेसी 20 साल के थे और एफसी बार्सिलोना के उभरते हुए सितारे माने जाते थे। दूसरी ओर टब में बैठा बच्चा करीब छह महीने का लामिन यामाल था, जिसे दुनिया तब बिल्कुल नहीं जानती थी। वहीं अपनी इस तस्वीर पर मेसी ने अब र्एक्शन दिया है। उन्होंने आगे कहा, "यमल अभी सिर्फ 19 साल का है। उसका पूरा करियर उसके सामने है और उसके पास इतिहास बनाने का शानदार मौका है। लेकिन हमारी टीम भी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेगी।"


2007 में हुआ था फोटो शूट

दिलचस्प बात यह है कि साल 2007 के उस मशहूर फोटोशूट में शामिल होने का मौका यमल के परिवार को एक लकी ड्रॉ के जरिए मिला था। उनकी मां ने बार्सिलोना के पास मटारो इलाके में आयोजित एक रैफल जीती थी, जिसके बाद परिवार इस चैरिटी फोटोशूट का हिस्सा बना। उसी फोटोशूट में छोटे से लामिन यमल की मुलाकात लियोनेल मेसी से हुई थी। उस समय शायद किसी ने नहीं सोचा होगा कि यही बच्चा आगे चलकर बार्सिलोना का स्टार बनेगा और एक दिन फीफा वर्ल्ड कप फाइनल में मेसी के सामने मैदान पर उतरता नजर आएगा।

अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने कहा कि यह वाकई बेहद हैरान करने वाली बात है कि 19 साल पहले UNICEF के एक फोटोशूट के दौरान उन्होंने नन्हे लामिन यमल को गोद में लेकर नहलाया था और अब दोनों 2026 फीफा वर्ल्ड कप फाइनल में एक-दूसरे के खिलाफ खेलने जा रहे हैं।

इस वर्ल्ड कप  में वायरल हुई तस्वीर

अर्जेंटीना के फाइनल में पहुंचने के बाद साल 2007 की वह पुरानी तस्वीर सोशल मीडिया पर फिर से वायरल हो गई। इस तस्वीर में युवा मेसी छोटे से लामिन यमल के साथ नजर आ रहे हैं। करीब दो दशक पुरानी इस अनोखी मुलाकात की कहानी एक बार फिर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई है। यह तस्वीर साल 2007 की है, जब युवा लियोनेल मेसी बार्सिलोना के स्टार खिलाड़ी थे। उस समय उन्होंने स्थानीय अखबार 'डायरियो स्पोर्ट' और UNICEF के लिए एक चैरिटी फोटोशूट में हिस्सा लिया था। फोटोशूट के दौरान मेसी छोटे से लामिन यमल को नीले रंग के प्लास्टिक के टब में नहलाते हुए नजर आए थे। बाद में उन्होंने यमल को तौलिए में भी लपेटा था।

जब अमेरिकी फुटबॉल लीग (NFL) के दिग्गज खिलाड़ी टॉम ब्रैडी ने मेसी से इन तस्वीरों के बारे में पूछा, तो उन्होंने कहा, "वह तस्वीर सच में बेहद खास है। उस समय यमल एक छोटा बच्चा था और आज हम दोनों एक-दूसरे के खिलाफ मैदान में उतरने वाले हैं। यह वाकई कमाल की तस्वीर है।"

मेसी ने कही ये बात

मेसी ने कहा, "मैं लामिन यमल को शुभकामनाएं देता हूं। वह बार्सिलोना का खिलाड़ी है और शानदार फुटबॉल खेल रहा है। लेकिन स्पेन की टीम सिर्फ यमल पर निर्भर नहीं है, उसके पास कई बेहतरीन खिलाड़ी हैं। हम फाइनल में अपना पूरा दम लगाएंगे और उन्हें कड़ी टक्कर देंगे।" उन्होंने आगे कहा, "यमल अभी सिर्फ 19 साल का है। उसका पूरा करियर उसके सामने है और उसके पास इतिहास बनाने का शानदार मौका है। लेकिन हमारी टीम भी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेगी।"

दिलचस्प बात यह है कि साल 2007 के उस मशहूर फोटोशूट में शामिल होने का मौका यमल के परिवार को एक लकी ड्रॉ के जरिए मिला था। उनकी मां ने बार्सिलोना के पास मटारो इलाके में आयोजित एक रैफल जीती थी, जिसके बाद परिवार इस चैरिटी फोटोशूट का हिस्सा बना। उसी फोटोशूट में छोटे से लामिन यमल की मुलाकात लियोनेल मेसी से हुई थी। उस समय शायद किसी ने नहीं सोचा होगा कि यही बच्चा आगे चलकर बार्सिलोना का स्टार बनेगा और एक दिन फीफा वर्ल्ड कप फाइनल में मेसी के सामने मैदान पर उतरता नजर आएगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।