Aarini Lahoty: 5 साल की आरिनी लाहोटी ने रचा इतिहास, बनीं भारत की सबसे कम उम्र की FIDE-रेटेड महिला चेस प्लेयर

Aarini Lahoty: आरिनी देश की सबसे कम उम्र की FIDE-रेटेड महिला चेस प्लेयर बन गई हैं। 19/09/2019 को जन्मीं और दिल्ली की रहने वाली आरिणी ने यह रिकॉर्ड बनाकर, पिछले रिकॉर्ड धारक उध्रिति भट्टाचार्य को पीछे छोड़ दिया है

अपडेटेड Aug 07, 2025 पर 1:18 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
हाल के कुछ सालों में शतरंज में भारत का दबदबा बढ़ा है

Aarini Lahoty: शतरंज की दुनिया में भारत की युवा प्रतिभाओं का जलवा लगातार जारी है। इसी कड़ी में 5 साल की आरिनी लाहोटी ने गुरुवार को एक नया इतिहास रच दिया है। वह देश की सबसे कम उम्र की FIDE-रेटेड महिला चेस प्लेयर बन गई हैं। 19/09/2019 को जन्मीं और दिल्ली की रहने वाली आरिणी ने यह रिकॉर्ड बनाकर, पिछले रिकॉर्ड धारक उध्रिति भट्टाचार्य को पीछे छोड़ दिया है। आरिनी की वर्तमान FIDE रेटिंग 1553 है, जो उनकी उम्र को देखते हुए बेहद जबरदस्त है।

हाल के कुछ सालों में शतरंज में भारत का दबदबा बढ़ा है। पिछले कुछ वर्षों में भारत लगातार शतरंज प्रतिभाओं को तैयार करने में सबसे आगे रहा है। हाल के दिनों में इस खेल में देश को जो सफलता मिली है। आरिणी लाहोटी FIDE-रेटेड खिलाड़ियों की उस प्रतिष्ठित सूची में लेटेस्ट नाम हैं, जिसने शतरंज के खेल एक नया मुकाम हासिल किया है।

जिस होटल में ठहरे थे खिलाड़ी उसमें लग गई थी आग


आरिनी की शानदार उपलब्धि की यह खबर ऐसे समय में आई है, जब देश तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में ग्रैंडमास्टर्स इवेंट की मेजबानी की तैयारी कर रहा है। यह टूर्नामेंट मूल रूप से 6 अगस्त को शुरू होने वाला था, लेकिन जिस होटल में खिलाड़ियों को ठहराया गया था, उसमें बिजली से आग लगने के कारण इसे एक दिन के लिए टालना पड़ा। राहत की बात यह है कि सभी खिलाड़ी, जो आयोजन स्थल वाले उसी होटल में ठहरे हुए थे, पूरी तरह से सुरक्षित हैं। इस इवेंट का एक दिन का स्थगन 11 अगस्त को निर्धारित विश्राम दिवस के कारण संभव हो पाया। अब यह टूर्नामेंट बिना किसी ब्रेक के 7 अगस्त से शुरू होकर 15 अगस्त तक चलेगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।