Get App

गंभीर की क्लास में टीम इंडिया को मिला नया मंत्र, खिलाड़ियों को दिया ये बड़ा चैलेंज!

टीम मीटिंग के बाद तिलक वर्मा ने कहा कि बिजी शेड्यूल और न्यूजीलैंड के माहौल में ढलने के लिए कम समय मिलने के बावजूद, भारतीय टीम अच्छा परफॉर्म करना चाहती है। टीम का मकसद युवाओं के लिए एक मिसाल कायम करना है।

Roopali Sharmaअपडेटेड Oct 29, 2026 पर 12:21 PM
गंभीर की क्लास में टीम इंडिया को मिला नया मंत्र, खिलाड़ियों को दिया ये बड़ा चैलेंज!
न्यूजीलैंड के खिलाफ 5-0 से सीरीज जीतने पर भारत की नजर, तिलक वर्मा ने बताया गौतम गंभीर ने टीम मीटिंग में क्या का कहा।

भारतीय टीम के लिए न्यूजीलैंड का दौरा चुनौती भरा है। एक सीरीज खत्म होने के कुछ ही दिन बाद दूसरी सीरीज शुरू हो गई। ऐसे में खिलाड़ियों को नए माहौल और पिच के हिसाब से खुद को ढालने का कम समय मिला। तिलक वर्मा ने बताया कि टीम इन हालात में किस सोच के साथ आगे बढ़ रही है।

तिलक वर्मा ने कहा कि बड़े लेवल पर खेलते हुए टीम कोई बहाना नहीं बना सकती। कई युवा खिलाड़ी भारतीय क्रिकेटरों को अपना आदर्श मानते हैं। इसलिए टीम अच्छा खेल दिखाकर उनके सामने एक मिसाल कायम करना चाहती है।

गंभीर ने टीम को आगे के दौरे के लिए कही ये खास बात

तिलक वर्मा के मुताबिक, गौतम गंभीर ने टीम मीटिंग में कहा कि न्यूजीलैंड के खिलाफ T20I सीरीज में अच्छा परफॉर्म करना जरूरी है। इससे आगे होने वाली वनडे और टेस्ट सीरीज के लिए भी टीम को अच्छी शुरुआत मिलेगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें