Get App

Asian Games 2026: कबड्डी में भारत को मिला दूसरा गोल्ड मेडल, महिलाओं के बाद पुरुष कबड्डी टीम ने किया कमाल

Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय कबड्डी टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया है। शनिवार, 26 सितंबर को पवन सेहरावत की कप्तानी वाली पुरुष टीम ने फाइनल में ईरान को 40-34 से हराकर गोल्ड मेडल जीता। इससे पहले भारतीय महिला टीम ने भी ईरान को 37-34 से मात देकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया था

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड Sep 26, 2026 पर 4:38 PM
Asian Games 2026: कबड्डी में भारत को मिला दूसरा गोल्ड मेडल, महिलाओं के बाद पुरुष कबड्डी टीम ने किया कमाल
इस जीत के साथ भारत ने एशियन गेम्स के पुरुष कबड्डी इतिहास में अपना नौवां स्वर्ण पदक हासिल किया

एशियन गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। 26 सितंबर, शनिवार को भारत को कबड्डी में दूसरा गोल्ड मिला है। पवन सेहरावत की कप्तानी में भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने एशियन गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया। फाइनल में भारत ने ईरान को 40-34 से हराया। वहीं इससे पहले विमेंस कबड्डी टीम ने फाइनल में ईरान को 37-34 से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया है।

फाइनल में भारत और ईरान के बीच मुकाबला काफी कड़ा रहा, लेकिन भारतीय खिलाड़ियों ने आखिर तक बढ़त बनाए रखी और जीत दर्ज की। इस जीत के साथ भारत ने एशियन गेम्स के पुरुष कबड्डी इतिहास में अपना नौवां स्वर्ण पदक हासिल किया।

भारत ने अबतक जीते 4 गोल्ड मेडल

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में अब तक चार गोल्ड मेडल जीत लिए हैं। एशियन गेम्स में भारत के लिए पहला गोल्ड महिला क्रिकेट टीम ने जीता था। वहीं इसके बाद शूटिंग मिक्स्ड टीम और कबड्डी की महिला व पुरुष टीमों ने गोल्ड जीता। इसके साथ ही भारत के कुल पदकों की संख्या 28 हो गई है, जिसमें 4 गोल्ड, 11 सिल्वर और 13 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। पदक तालिका में भारत फिलहाल संयुक्त रूप से 10वें स्थान पर है। वहीं चीन सबसे ऊपर है, जबकि जापान दूसरे और दक्षिण कोरिया तीसरे स्थान पर है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें