India Vs South Africa ODI Squad: बोर्ड ऑफ कंट्रोल फॉर क्रिकेट इन इंडिया (BCCI) के सिलेक्टर्स ने रविवार (23 नवंबर) को साउथ अफ्रीका के खिलाफ आगामी तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी। सीनियर बल्लेबाज केएल राहुल को वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का कप्तान बनाया गया है। गर्दन की चोट के कारण नियमित कप्तान शुभमन गिल टीम से बाहर चल रहे हैं। तीन ODI मैच रांची, रायपुर और विशाखापत्तनम में खेले जाएंगे।
