Asian Games 2026: जापान के आइची-नागोया में आयोजित एशियन गेम्स में भारत को बड़ा झटका लगा है। भारतीय एमएमए फाइटर वरुण सान्याल का एशियन गेम्स अभियान दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से खत्म हो गया। वरुण सान्याल वजन करने की कोशिश में सॉना (Sauna) गए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 27 साल के सान्याल रात करीब 1 बजे सॉना में बेहोश हो गए। गनीमत रही कि एक नेपाली खिलाड़ी ने उन्हें देखा और डॉक्टर के पास ले जाने में मदद की। इसके बाद अधिकारियों ने उन्हें मुकाबले के लिए अनफिट घोषित कर दिया और वह क्वार्टर फाइनल में नहीं उतर सके।
