Harendra Singh: भारतीय महिला हॉकी टीम के कोच हरेंद्र सिंह ने दिया इस्तीफा, सामने आई ये बड़ी वजह

Harendra Singh: भारतीय महिला हॉकी टीम हेड कोच हरेंद्र सिंह ने पर्सनल रीजन की वजह अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। हरेंद्र सिंह ने हॉकी इंडिया को भेजे ईमेल में तुरंत प्रभाव से अपने हटने की घोषणा की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शोर्ड मारिन भारतीय महिला हॉकी टीम के दुबारा से कोच बन सकते हैं

अपडेटेड Dec 01, 2025 पर 11:01 PM
Story continues below Advertisement
हरेंद्र सिंह ने कहा भारतीय महिला हॉकी टीम को कोचिंग देना मेरे लिए सौभाग्य की बात रही है

Harendra Singh: भारतीय महिला हॉकी टीम से जुड़ी एक बड़ी खबर आ रही है। भारतीय महिला हॉकी टीम के हेड कोच हरेंद्र सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। कोच ने पर्सनल रीजन की वजह से हेड कोच के पद से इस्तीफा दिया है। हरेंद्र सिंह ने हॉकी इंडिया को भेजे ईमेल में तुरंत प्रभाव से अपने हटने की घोषणा की है। हरेंद्र ने टीम को कोच करने का मौका मिलने पर धन्यवाद दिया और कहा कि यह उनके करियर का सबसे खास पल रहा है।

उन्होंने बताया कि भले ही अब वे इस पद पर नहीं रहेंगे, लेकिन टीम की सफलता और भारतीय हॉकी को आगे बढ़ाने की हर कोशिश में उनका सहयोग हमेशा बना रहेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नीदरलैंड के शोर्ड मारिन भारतीय महिला हॉकी टीम के दुबारा से कोच बन सकते हैं।

शोर्ड मारिन बन सकते हैं कोच


सूत्रों के मुताबिक, नीदरलैंड के शोर्ड मारिन फिर से भारतीय महिला हॉकी टीम के मुख्य कोच बन सकते हैं। मारिन की कोचिंग में भारतीय महीला टीम को 2021 के टोक्यो ओलंपिक्स में चौथे स्थान तक पहुंचाया था। शोर्ड मारिन ने अगस्त 2021 में अपने पद से इस्तीफा दिया था, लेकिन अब उनके दोबारा टीम से जुड़ने की संभावना जताई जा रही है।

पर्सनल कारणों से दिया इस्तीफा

हरेंद्र सिंह ने कहा, "भारतीय महिला हॉकी टीम को कोचिंग देना मेरे लिए सौभाग्य की बात रही है, जो मेरे करियर का सबसे खास पल रहा है। हालांकि पर्सनल कारणों की वजह से मुझे हटना पड़ रहा है, लेकिन मेरा दिल इस असाधारण टीम और उनकी लगातार सफलता के साथ है।" उन्होंने आगे कहा, "मैं हॉकी इंडिया के साथ अपने सफर को हमेशा संभाल कर रखूंगा और भारतीय हॉकी को कामयाबी के सबसे ऊंचे लेवल पर ले जाने की उनकी कोशिशों का सपोर्ट करता रहूंगा।"

कौन है हरेंद्र सिंह

इससे पहले हरेंद्र सिंह अमेरिका की पुरुष हॉकी टीम के कोच रह चुके हैं। हरेंद्र ने अप्रैल 2024 में भारतीय महिला टीम के मुख्य कोच की जिम्मेदारी संभाली थी। इससे पहले वे 2016 में लखनऊ में हुए जूनियर वर्ल्ड कप में भारत की टीम को खिताब दिला चुके थे। लेकिन पिछले एक साल में महिला टीम का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। FIH प्रो लीग 2024-25 में टीम 16 मैचों में सिर्फ दो मैच जीत पाई और इसी वजह से वह अगले सीजन के लिए क्वालिफाई भी नहीं कर सकी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।