Lionel Messi: अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी जल्द ही भारत दौरे पर आने वाले हैं। बता दें कि साल 2025 में स्टार फुटबॉलर का जलवा भारत में दिखने वाला है। लियोनेल मेसी ने भारत आने की आधिकारिक पुष्टि कर दी है। वह दिसंबर में होने वाले ‘GOAT टूर इंडिया 2025’ में शामिल होंगे। मेसी ने कहा कि, भारत जैसे फुटबॉल-प्रेमी देश में दोबारा आना उनके लिए गर्व और सम्मान की बात है। बता दें मेसी 13 दिसंबर को कोलकाता से अपने चार शहरों के दौरे की शुरुआत करेंगे, इसके बाद अहमदाबाद, मुंबई और नई दिल्ली का दौरा करेंगे। यह यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एक विशेष बैठक के साथ खत्म होगी।