Asia Cup 2025: 'जो कुछ हुआ उसे देखकर मुझे...' एशिया कप ट्रॉफी को लेकर मचे बवाल में कूद पड़े डिविलियर्स, कही ये बात

AB de Villiers: एशिया कप 2025 फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को हराकर खिताब जीता। वहीं भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव और खिलाड़ियों ने पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया। इस पूरे मामले पर दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर एबी डिविलियर्स ने अपना रिएक्शन दिया है

अपडेटेड Oct 02, 2025 पर 3:02 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
सूर्यकुमार यादव ने पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से मना कर दिया

Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 के फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को हराकर खिताब अपने नाम किया, लेकिन मैच के बाद ट्रॉफी समारोह विवादों में रहा। मैच के बाद भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव और खिलाड़ियों ने पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से मना कर दिया। भारत के इस रुख से नाराज होकर नकवी ट्रॉफी और मेडल को अपने साथ लेकर होटल चले गए। वहीं अब इस पूरे घटनाक्रम पर दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर एबी डिविलियर्स ने अपना रिएक्शन दिया है।

एबी डिविलियर्स ने भारतीय टीम के उस फैसले की आलोचना की है, जिसमें उन्होंने मोहसिन नकवी से एशिया कप की ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया था। बता दें पाकिस्तान को 5 विकेट से हराने के बाद भारतीय टीम ने जोरदार आतिशबाजी के साथ जश्न मनाया, लेकिन खिलाड़ियों के हाथों में न ट्रॉफी थी और न ही मेडल।

क्रिकेट से राजनीति को दूर रखना चाहिए


डिविलियर्स ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा, "टीम इंडिया इस बात से खुश नहीं थी कि ट्रॉफी किसे दी जा रही है। मुझे नहीं लगता कि खेल में ऐसा होना चाहिए। राजनीति को किनारे रखना चाहिए। खेल एक अलग चीज है और उसे उसके असली रूप में मनाया जाना चाहिए। यह देखकर मुझे बहुत दुख हुआ, लेकिन उम्मीद है कि भविष्य में इस मसले को सुलझा लिया जाएगा। ऐसी स्थिति खेल, खिलाड़ियों और क्रिकेटरों को बेहद कठिन परिस्थिति में डाल देती है और यही बात मुझे बिल्कुल अच्छी नहीं लगी।"

भारतीय टीम में काफी टैलेंट

डिविलियर्स ने आगे कहा, "हमें सबसे अहम चीज यानी क्रिकेट पर ध्यान देना चाहिए। भारत इस समय बेहद मजबूत दिख रहा है और आने वाले बड़े टी20 विश्व कप की तैयारी कर रहा है। याद रखिए, ये टूर्नामेंट अब ज्यादा दूर नहीं है। भारतीय टीम में काफी टैलेंट है और वे बड़े मौकों पर बेहतरीन प्रदर्शन करते हैं।" वहीं एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने बुधवार को कहा कि दुबई स्थित मुख्यालय में भारतीय टीम का एशिया कप ट्रॉफी लेने के लिए स्वागत है। हालांकि, चैंपियन टीम को अब तक विजेता ट्रॉफी न दिए जाने को लेकर विवाद लगातार बना हुआ है।

अभिषेक शर्मा ने बहन की प्री-वेडिंग में किया जमकर भांगड़ा, युवराज सिंह भी रहे मौजूद

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।