Lionel Messi: लियोनल मेसी से एक हैंडशेक की कीमत 1 करोड़! GOAT टूर की आई ये बड़ी जानकारी

लियोनेल मेसी इस समय GOAT इंडिया टूर पर हैं और आज उनके दौरे का तीसरा दिन है। वे पहले कोलकाता, हैदराबाद और मुंबई के कार्यक्रमों में शामिल हो चुके हैं। अब मेसी दिल्ली पहुंच गए हैं, जहां वे अरुण जेटली स्टेडियम के एक इवेंट में हिस्सा लेंगे

अपडेटेड Dec 15, 2025 पर 4:43 PM
Story continues below Advertisement
Lionel Messi: वर्ल्ड कप जीत चुके अर्जेंटीना के स्टार खिलाड़ी लियोनेल मेसी सीधे लीला पैलेस होटल पहुंचे

Lionel Messi: अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी लियोनेल मेसी इस समय GOAT इंडिया टूर पर है। लियोनेल मेसील का GOAT इंडिया टूर का आज तीसरा दिन हैं। इससे पहले मेसी कोलकाता, हैदराबाद और मुंबई के इवेंट में हिस्सा ले चुके हैं। अब मेसी दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आयोजित इवेंट में हिस्सा लेंगे। लियोनेल मेसी आज 15 नवंबर को मुंबई से दिल्ली पहुंच गए हैं। खराब मौसम की वजह से उनकी चार्टर फ्लाइट देर से आई। GOAT इंडिया टूर के आखिरी चरण के लिए वे अब दिल्ली में हैं। उन्हें सुबह 10:45 बजे पहुंचना था, लेकिन फ्लाइट लेट होने के कारण वे करीब 2:30 बजे दोपहर में दिल्ली पहुंचे है।

वर्ल्ड कप जीत चुके अर्जेंटीना के स्टार खिलाड़ी लियोनेल मेसी सीधे लीला पैलेस होटल पहुंचे। यहां वे चुनिंदा लोगों के साथ करीब एक घंटे तक मीट एंड ग्रीट कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। एक रिपोर्ट के मुताबिक लियोनेल मेसी से मिलने के लिए कुछ कॉर्पोरेट हस्तियों ने करीब 1 करोड़ रुपये तक खर्च किए हैं।

मेसी का कार्यक्रम


एक रिपोर्ट के मुताबिक, लियोनेल मेसी के साथ होने वाले इस निजी मीट एंड ग्रीट के लिए कुछ कॉर्पोरेट्स और यहां तक कि एक हैंडशेक के लिए भी करीब 1 करोड़ रुपये तक का भुगतान किया गया है। होटल में चुनिंदा वीआईपी और कॉर्पोरेट मेहमानों के लिए एक प्राइवेट मीट एंड ग्रीट कार्यक्रम भी रखा गया है। NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ खास कॉर्पोरेट्स और VIP मेहमान रिकॉर्ड आठ बार के बैलन डी’ओर विजेता से मुलाकात करेंगे। इसके बाद मेसी के कार्यक्रम में फिरोज शाह कोटला स्टेडियम में एक टिकट वाला इवेंट और पुराना किला में एक फोटोशूट शामिल है। सभी कार्यक्रम पूरे करने के बाद वे एयरपोर्ट से अपने मौजूदा बेस मियामी के लिए रवाना होंगे।

कोलकाता शो में हुआ थी हंगामा

वर्ल्ड कप जीत चुके लियोनेल मेसी ने कल शाम मुंबई में अपने फैंस से मिले। इस दौरान उन्होंने क्रिकेट दिग्गज सचिन तेंदुलकर के साथ-साथ कई बॉलीवुड सितारों और राजनेताओं के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। मुंबई से पहले मेसी इसी तरह हैदराबाद और कोलकाता में भी नजर आ चुके हैं। कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में मेसी के कार्यक्रम के दौरान हंगामा हो गया, क्योंकि कई फैंस को लियोनेल मेसी की झलक तक नहीं मिल पाई। गुस्से में लोगों ने कुर्सियां तोड़ीं और मैदान में घुस गए। इसके बाद पुलिस ने खराब इंतजामों के चलते इवेंट से जुड़ी छह संस्थाओं के अधिकारियों को समन भेजा है।  मुख्य आयोजक सतद्रु दत्ता भी पहले ही पकड़े जा चुके हैं और अब कुल छह लोग हिरासत में हैं।

Shafali Verma: वर्ल्ड कप फाइनल में कमाल करने वाली शेफाली ने जीता ये बड़ा अवॉर्ड....ICC ने दिया सम्मान

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।