Lionel Messi: लियोनेल मेसी के टूर में हैदराबाद भी हुआ शामिल, स्टार फुटबॉलर को देखना है तो नोट कर लें ये डेट

Lionel Messi: अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी अगले महीने ‘GOAT टूर इंडिया 2025’ के तहत भारत दौरे पर आ रहे हैं। मेसी के भारत दौरे को लेकर फैंस काफी एक्साईटेड है। मेसी अपने भारत दौरे में कोलकाता, मुंबई और नई दिल्ली के साथ अब हैदराबाद भी जाएंगे

अपडेटेड Nov 28, 2025 पर 9:47 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
लियोनेल मेसी 13 दिसंबर को कोलकाता से अपना भारत दौरा शुरू करेंगे

Lionel Messi: अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी को लेकर बड़ी खबर आ रही है। लियोनेल मेसी अगले महीने ‘GOAT टूर इंडिया 2025’ के तहत भारत दौरे पर आ रहे हैं। मेसी के भारत आने को लेकर फैंस काफी एक्साईटेड है। वहीं अब मेसी के भारत दौरे में एक और शहर का नाम जुड़ गया है। अर्जेंटीना के फुटबॉल स्टार लियोनेल मेसी ने पुष्टि की है कि उनका ‘GOAT टूर टू इंडिया 2025’ अब हैदराबाद में भी होगा। हैदराबाद उनके भारत दौरे का चौथा पड़ाव होगा।

लियोनेल मेसी 13 दिसंबर को कोलकाता से अपना भारत दौरा शुरू करेंगे। फिर उसी शाम वह हैदराबाद जाएंगे। इसके बाद 14 दिसंबर को मुंबई और 15 दिसंबर को नई दिल्ली जाकर अपना टूर खत्म करेंगे। ऐसी उम्मीद है कि दिल्ली में वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात कर सकते हैं।

मेसी ने किया पोस्ट


मेसी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट में भारत में अपने टूर की जानकारी दी। मेसी ने पोस्ट में लिखा, "भारत से मिले प्यार के लिए सभी का धन्यवाद! GOAT टूर कुछ ही हफ्तों में शुरू हो रहा है! मुझे ये बताते हुए खुशी हो रही है कि हैदराबाद को मेरे कोलकाता, मुंबई और दिल्ली के विजिट में जोड़ दिया गया है। जल्द मिलते हैं इंडिया!"

 

View this post on Instagram

A post shared by Leo Messi (@leomessi)

कहां-कहां जाएंगे मेसी

हैदराबाद को टूर में शामिल करने का निर्णय तब लिया गया जब अर्जेंटीना का कोच्चि में होने वाला प्रस्तावित फ्रेंडली मैच रद्द कर दिया गया, जिसकी तारीख पहले 17 नवंबर बताई गई थी। नए प्लान के बाद अब मेसी का ‘GOAT टूर’ देश के चारों कोनों पूर्व (कोलकाता), दक्षिण (हैदराबाद), पश्चिम (मुंबई) और उत्तर (नई दिल्ली) तक जाएंगे।

सतद्रु दत्ता ने क्या कहा

‘GOAT टूर टू इंडिया 2025’ के मुख्य आयोजक सतद्रु दत्ता ने PTI को बताया कि, हैदराबाद में मेसी का इवेंट गाचीबोवली स्टेडियम या राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में आयोजित किया जा सकता है। दत्ता के अनुसार, हैदराबाद में एक सेलिब्रिटी मैच, फुटबॉल क्लिनिक, सम्मान समारोह और एक म्यूजिकल प्रोग्राम भी रखा जाएगा। बता दें 14 साल पहले 2011 में लियोनेल मेसी ने पहली बार कोलकाता में मैच खेला था।

शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर की कब होगी टीम में वापसी? बॉलिंग कोच ने इंजरी पर दिया बड़ा अपडेट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।