शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर की कब होगी टीम में वापसी? बॉलिंग कोच ने इंजरी पर दिया बड़ा अपडेट

भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल और उपकप्तान श्रेयस अय्यर चोट की वजह से साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं है। वहीं भारत के बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल ने दोनों खिलाड़ियों के इंजरी पर अपडेट दिया है

अपडेटेड Nov 28, 2025 पर 8:09 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
मोर्ने मोर्कल ने बताया कि दोनों सीनियर बल्लेबाजों की फिटनेस में सुधार दिख रहा है

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 3 मैचों वनडे सीरीज की शुरुआत 30 नवंबर से होगी। इस बार की भारत की वनडे टीम में काफी बदलाव हुआ है। भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल और उपकप्तान श्रेयस अय्यर चोट की वजह से इस सीरीज का हिस्सा नहीं है। शुभमन गिल की जगह इस सीरीज में टीम की कप्तानी केएल राहुल को सौंपी गई है। वहीं भारत के बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल ने दोनों खिलाड़ियों के इंजरी पर अपडेट शेयर किया है। सीरीज शुरू होने से ठीक पहले मोर्ने मोर्कल ने बताया कि दोनों सीनियर बल्लेबाजों की फिटनेस में सुधार दिख रहा है और टीम मैनेजमेंट उनकी वापसी का इंतजार कर रहा है।

बता दें श्रेयस अय्यर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे मैच में स्प्लीन में चोट लग गई थी। वहीं शुभमन गिल को साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में मैच में गर्दन में चोट लग गई थी।

अच्छी रिकवरी हो रही


भारत के बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल ने मीडिया से बातचीत में कहा, उन्होंने दो दिन पहले शुभमन गिल से बात की और उनकी गर्दन की चोट अब तेजी से ठीक हो रही है। मोर्कल के अनुसार, शुभमन गिल की रिकवरी अच्छी चल रही है। उन्होंने ये भी बताया कि श्रेयस अय्यर ने भी अपनी रिहैबिलिटेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। दोनों खिलाड़ी धीरे-धीरे फिटनेस की ओर बढ़ रहे हैं।

गिल और अय्यर पर कोच ने क्या कहा

मोर्कल ने आगे कहा, “मुझे लगता है कि मेडिकल रिपोर्ट ही सबसे भरोसेमंद जानकारी देती है। मैंने दो दिन पहले शुभमन से सिर्फ उनका हाल जानने के लिए बात की थी और उन्होंने बताया कि वह ठीक हो रहे हैं। यह सुनकर मुझे काफी अच्छा लगा।” उन्होंने आगे कहा, “श्रेयस ने भी अपना रिहैब शुरू कर दिया है, जो बहुत अच्छी बात है। हम सभी उनकी टीम में वापसी का इंतजार कर रहे हैं। सबसे अच्छी बात ये हैं कि दोनों खिलाड़ी अब स्वस्थ हैं और फिर से मैदान पर लौटने की तैयारी कर रहे हैं।”

कैसे लगी थी शुभमन गिल को चोट

भारतीय टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल को साउथ अफ्रीका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में सिर्फ तीन गेंद खेलने के बाद गर्दन में चोट लगी थी। साइमन हार्मर की गेंद पर स्वीप शॉट खेलते समय उन्हें अचानक दर्द महसूस हुआ, जिसके बाद वे मैदान से बाहर हो गए। चोट लगने के बाद शुभमन गिल को अस्पताल में भर्ती करना पड़ा और वे दूसरा टेस्ट नहीं खेल सके।

अय्यर को कब लगी चोट

भारत के उपकप्तान श्रेयस अय्यर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे में चोट लगी थी। हर्षित राणा की गेंद पर डाइव लगाकर कैच लेते समय अय्यर को गंभीर चोट लगी थी। तेज टक्कर की वजह से उनके पेट में गहरी चोट हुई, जिससे स्प्लीन फट गया और अंदरूनी खून बहने लगा। सिडनी में उनकी सर्जरी की गई और अब वह अस्पताल से डिस्चार्ज होकर रिकवरी पर ध्यान दे रहे हैं।

Virat Kohli: कपिल देव बने सुनील ग्रोवर तो विराट कोहली भी नहीं रोक पाए हंसी, सामने आया ये गजब का वीडियो

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।