Lionel Messi: अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी इस समय तीन दिनों के भारत दौरे पर है। लियोनेल मेसी के भारत दौरे की शुरुआत कोलकाता से हुई। कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में लियोनेल मेसी को देखने की उम्मीद में बड़ी संख्या में फैंस जमा हुए थे, लेकिन खराब व्यवस्था की वजह से माहौल बिगड़ गया। सही जानकारी न मिलने और व्यवस्था ठीक न होने से लोग नाराज हो गए और माहौल तनावपूर्ण हो गया। फैंस का कहना था कि आयोजकों और नेताओं ने मेसी से मिलने और शाहरुख खान को बुलाने जैसे वादे किए थे, जो पूरे नहीं हुए। इन अव्यवस्था के कारण फैंस निराश हुए और कार्यक्रम में हंगामा देखने को मिला। वहीं मेसी की एक झलक पाने आने के लिए फैंस काफी महंगे टिकट खरीदे थे।
