IPL 2026 ऑक्शन से अचानक बाहर हुए ये 9 खिलाड़ी, 16 दिसंबर को होगा ऑक्शन

IPL 2026: आईपीएल 2026 के ऑक्शन के लिए 1390 प्लेयर्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें से 350 खिलाड़ियों को मिनी ऑक्शन के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया। इसके बाद नौ खिलाड़ियों के नाम अचानक लिस्ट में जोड़े गए, जिससे कुल खिलाड़ियों की संख्या 350 से बढ़कर 359 हो गई थी। नीलामी से सिर्फ कुछ ही दिन पहले अचानक नौ खिलाड़ियों को लिस्ट से हटा दिया गया

अपडेटेड Dec 13, 2025 पर 3:11 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
IPL 2026: आईपीएल 2026 के लिए 10 फ्रेंचाइजी खिलाड़ियों पर बोली लगाएंगी

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के ऑक्शन में अब कुछ ही दिन बचे हैं। आईपीएल 2026 का ऑक्शन 16 दिसंबर को अबू धाबी में आयोजित किया जाएगा। आईपीएल 2026 के लिए 10 फ्रेंचाइजी खिलाड़ियों पर बोली लगाएंगी। वहीं आईपीएल की नीलामी से पहले बड़ी खबर आ रही है। पहले ऑक्शन के लिए 359 खिलाड़ियों के नाम तय किए गए थे, लेकिन नीलामी से सिर्फ कुछ ही दिन पहले अचानक नौ खिलाड़ियों को लिस्ट से हटा दिया गया। वहीं इस पर लीग की तरफ से अब तक कोई साफ वजह या आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

कितने प्लेयर ने होंगे शामिल

आईपीएल 2026 के ऑक्शन के लिए 1390 प्लेयर्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें से 350 खिलाड़ियों को मिनी ऑक्शन के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया। इसके बाद नौ खिलाड़ियों के नाम अचानक लिस्ट में जोड़े गए, जिससे कुल खिलाड़ियों की संख्या 350 से बढ़कर 359 हो गई थी। लेकिन अब 13 दिसंबर से ये नाम ऑक्शन लिस्ट में नजर नहीं आ रहे हैं, अचानक हुए इस बदलाव ने सभी को हैरान कर दिया है।


ये खिलाड़ी थे शामिल

आईपीएल ने 2026 के मिनी ऑक्शन की सूची से अचानक नौ खिलाड़ियों में छह भारतीय और तीन विदेशी कैप्ड खिलाड़ी शामिल थे। देर से जोड़े गए भारतीय खिलाड़ियों में मणि शंकर मुरा सिंह, चामा मिलिंद, के.एल. श्रीजीत, स्वास्तिक चिकारा, राहुल राज नमाला और विराट सिंह के नाम शामिल थे। इन सभी खिलाड़ियों का बेस प्राइस ₹30 लाख तय किया गया था और इन्हें ऑक्शन लिस्ट के आखिर में जगह दी गई थी।

इनके बारे में

मुरा सिंह त्रिपुरा के अनुभवी खिलाड़ी हैं और अपनी दमदार बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। स्वास्तिक चिकारा ने पिछले सीजन में आरसीबी के लिए कोई मैच नहीं खेला, लेकिन लोकल लीग में अच्छा प्रदर्शन कर सबका ध्यान खींचा था। वहीं झारखंड के विराट सिंह पहले आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेल चुके हैं और उन्हें लीग खेलने का अनुभव है। विदेशी खिलाड़ियों में मलेशिया के ऑलराउंडर वीरनदीप सिंह का नाम भी इस लिस्ट में था। उनका बेस प्राइस ₹30 लाख रखा गया था और उन्होंने टी20 क्रिकेट में 3,000 से ज्यादा रन बनाए हैं, साथ ही 100 से अधिक विकेट भी लिए हैं। वहीं साउथ अफ्रीका के ईथन बॉश और ऑस्ट्रेलिया के क्रिस ग्रीन इस लिस्ट में सबसे महंगे खिलाड़ी थे, जिनका बेस प्राइस ₹75 लाख था।

कब और कहां पर देखें ऑक्शन

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन से पहले मिनी ऑक्शन 16 दिसंबर को अबू धाबी में आयोजित किया जाएगा। भारत में ऑक्शन का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क दोपहर से शुरू करेगा। इसकी शुरुआत यूएई समयानुसार दोपहर 1 बजे और भारत में दोपहर 2:30 बजे से होगी। वहीं ऑक्शन को ऑनलाइन JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर IPL 2026 ऑक्शन की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकेंगे।

विराट कोहली को गूगल सर्च में पछाड़ने के बाद वैभव सूर्यवंशी का बड़ा बयान, जानें क्या कहा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।