Get App

Mary Kom: 'एक रुपया भी नहीं कमाया...'पूर्व पति पर दिए गए विवादित बयान पर मैरी कॉम ने दी सफाई

Mary Kom: भारतीय बॉक्सर और ओलंपिक पदक विजेता एमसी मैरी कॉम ने अपने पूर्व पति को लेकर दिए गए बयान पर सफाई दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम वीडियो में कहा कि टॉक शो में उनकी बातों को गलत समझा गया और ये बयान इमोशनल हालात में दिए गए थे

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 02, 2026 पर 5:03 PM
Mary Kom: 'एक रुपया भी नहीं कमाया...'पूर्व पति पर दिए गए विवादित बयान पर मैरी कॉम ने दी सफाई
इसके साथ ही एमसी मैरी कॉम ने अपनी शादी से जुड़े विवाद पर खुलकर बात की

भारतीय बॉक्सर और ओलंपिक पदक विजेता एमसी मैरी कॉम इन दिनों अपने पूर्व पति को लेकर दिए गए बयान को लेकर चर्चा में हैं। मैरी कॉम के दिए गए बयान की काफी आलोचना हुई थी। वहीं अब बॉक्सर एमसी मैरी कॉम ने अपने अपने पूर्व पति ओनलर कॉम को लेकर दिए गए बयान पर अपनी सफाई दी है। रविवार को इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए एक वीडियो में कहा कि टॉक शो के दौरान उनकी बातों को गलत तरीके से समझा गया। इसके साथ ही एमसी मैरी कॉम ने अपनी शादी से जुड़े विवाद पर खुलकर बात की।

ओलंपिक पदक विजेता ने साफ किया कि उनकी बातें सालों से अंदर दबे दर्द, डिप्रेशन, खुद को इस्तेमाल किया हुआ महसूस करने और धोखे के अनुभव का नतीजा थीं। उन्होंने साफ किया कि ये सब भावनाओं में बहकर कहा गया था न कि किसी को नुकसान पहुंचाने के इरादे से।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था वीडियो

छह बार की वर्ल्ड चैंपियन मैरी कॉम ने आरोप लगाया कि उनके साथ करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी हुई। उन्होंने बताया कि अपनी कमाई से खरीदी गई जमीन भी उन्होंने गंवा दी, जिसे बाद में अंडरग्राउंड ग्रुप्स ने अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें उन्होंने दावा किया, “सच कहूं तो उन्होंने (ओनलर) मुझसे शादी की और मेरी कमाई से सब कुछ हासिल किया। उन्होंने खुद एक भी रुपया नहीं कमाया।”

सब समाचार

+ और भी पढ़ें