पाकिस्तान सुपर लीग (Pakistan Super League 2026) के पहले ही मैच से विवाद शुरू हो गया है। गुरुवार, 26 मार्च को पीएसएल के 11वें सीजन का आगाज लाहौर कलंदर्स बनाम हैदराबाद किंग्समेन मैच के साथ हुआ। मैच की शुरुआत में ही सफेद गेंद धीरे-धीरे पिंक होने लगी। हैदराबाद किंग्समेन के कप्तान मार्नसलाबुशेनभी इस घटना को देखकर हैरान रह गए और तुरंत अंपायरों से इसकी शिकायती की।
पहले मुकाबले में पिटी पाकिस्तान की भद्द
लाहौर के गद्दाफी स्टेडियममें लाहौर कलंदर्स और हैदराबाद किंग्समेन के बीच खेले गए इस मुकाबले की पहली पारी में कुछ ऐसा हुआ, जिसकी किसी ने उम्मीद नहीं की थी। सफेद क्रिकेट बॉल का रंग धीरे-धीरे बदलने लगा। पहले वह हल्का गुलाबी हुआ और फिर गहरा लाल दिखाई देने लगा, जिसे देखकर खिलाड़ी और दर्शक दोनों हैरान रह गए। जो मैच सामान्य तरीके से शुरू हुआ था, वह अचानक “गुलाबी गेंद वाला मुकाबला” बन गया। टीवी कैमरों में भी साफ दिखाई दिया कि जैसे-जैसे पारी आगे बढ़ रही थी, गेंद का रंग बदलता जा रहा था।
बीच मुकाबले में बदला गेंद का रंग
बता दें कि फील्डर गेंद को चमकदार बनाए रखने के लिए उसे अपनी जर्सी पर रगड़ते हैं। लेकिन इस मैच में हैदराबाद किंग्समेन की जर्सी से गहरा लाल (मैरून) रंग निकलकर गेंद पर लग गया, जिससे सफेद गेंद का रंग पूरी तरह बदल गया। जैसे-जैसे लाहौर कलंदर्स की पारी आगे बढ़ी, गेंद का रंग बदलना और भी साफ नजर आने लगा। शुरुआत में यह बदलाव हल्का गुलाबी दिख रहा था, लेकिन कुछ ही समय में यह गहरा हो गया। इससे खासकर स्टेडियम की लाइट्स में गेंद को देखना मुश्किल होने लगा।
इस दौरान हैदराबाद किंग्समेन की कप्तानी कर रहे मार्नसलाबुशेन ने तुरंत इस मुद्दे को अंपायरों के सामने उठाया। गेंद का रंग बदलते ही उन्हें पारी की शुरुआत में ही अंपायरों से बात करते हुए देखा गया। मैच के बाद मार्नसलाबुशेन ने कहा कि उन्होंने अपने करियर में ऐसा अजीब मामला पहले कभी नहीं देखा। प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने बताया, “मैंने दूसरे ओवर के बाद ही अंपायरों से कहा, ‘ये क्या हो रहा है? गेंद तो लाल हो गई है।’ ऐसा लगता है कि यह खिलाड़ियों के कपड़ों या किसी और चीज़ की वजह से हुआ है। मैंने पहले कभी ऐसा नहीं देखा।” लाबुशेन ने आगे कहा कि बल्ले या पैड से थोड़ा बहुत रंग लग जाना आम बात है, लेकिन इस मैच में जो हुआ वह बिल्कुल अलग और असामान्य था।
मार्नसलाबुशेन ने कहा, “मैंने कई बार देखा है कि बल्ले या पैड से थोड़ा-बहुत रंग गेंद पर लग जाता है। लेकिन कपड़ों की वजह से ऐसा होते मैंने कभी नहीं देखा। मुझे भरोसा है कि अगले कुछ मैचों में इस समस्या को ठीक कर लिया जाएगा।” इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने तुरंत प्रतिक्रिया दी। रंग बदलती गेंद की तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो गए, जिससे हैदराबाद किंग्समेन को काफी आलोचना झेलनी पड़ी।