Get App

PSL 2026: मजाक बन गया पाकिस्तान सुपर लीग, ओपनिंग मुकाबला में सफेद गेंद अचानक हो गई 'गुलाबी'

बता दें कि फील्डर गेंद को चमकदार बनाए रखने के लिए उसे अपनी जर्सी पर रगड़ते हैं। लेकिन इस मैच में हैदराबाद किंग्समेन की जर्सी से गहरा लाल (मैरून) रंग निकलकर गेंद पर लग गया, जिससे सफेद गेंद का रंग पूरी तरह बदल गया। जैसे-जैसे लाहौर कलंदर्स की पारी आगे बढ़ी, गेंद का रंग बदलना और भी साफ नजर आने लगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 27, 2026 पर 2:48 PM
PSL 2026: मजाक बन गया पाकिस्तान सुपर लीग, ओपनिंग मुकाबला में सफेद गेंद अचानक हो गई 'गुलाबी'
पाकिस्तान सुपर लीग के पहले ही मैच से विवाद शुरू हो गया है।

पाकिस्तान सुपर लीग (Pakistan Super League 2026) के पहले ही मैच से विवाद शुरू हो गया है। गुरुवार, 26 मार्च को पीएसएल के 11वें सीजन का आगाज लाहौर कलंदर्स बनाम हैदराबाद किंग्समेन मैच के साथ हुआ। मैच की शुरुआत में ही सफेद गेंद धीरे-धीरे पिंक होने लगी। हैदराबाद किंग्समेन के कप्तान मार्नसलाबुशेनभी इस घटना को देखकर हैरान रह गए और तुरंत अंपायरों से इसकी शिकायती की।

पहले मुकाबले में पिटी पाकिस्तान की भद्द

लाहौर के गद्दाफी स्टेडियममें लाहौर कलंदर्स और हैदराबाद किंग्समेन के बीच खेले गए इस मुकाबले की पहली पारी में कुछ ऐसा हुआ, जिसकी किसी ने उम्मीद नहीं की थी। सफेद क्रिकेट बॉल का रंग धीरे-धीरे बदलने लगा। पहले वह हल्का गुलाबी हुआ और फिर गहरा लाल दिखाई देने लगा, जिसे देखकर खिलाड़ी और दर्शक दोनों हैरान रह गए। जो मैच सामान्य तरीके से शुरू हुआ था, वह अचानक “गुलाबी गेंद वाला मुकाबला” बन गया। टीवी कैमरों में भी साफ दिखाई दिया कि जैसे-जैसे पारी आगे बढ़ रही थी, गेंद का रंग बदलता जा रहा था।

बीच मुकाबले में बदला गेंद का रंग

सब समाचार

+ और भी पढ़ें