प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि भारत 2036 ओलंपिक खेल की मेजबानी हासिल करने के लिए पूरी गंभीरता और पूरी ताकत के साथ तैयारी कर रहा है। उन्होंने भरोसा जताया कि देश इस बड़े इंटरनेशनल खेल आयोजन के लिए खुद को हर लेवल पर तैयार करेगा। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पिछले कुछ सालों में भारत में खेलों के क्षेत्र में बड़े स्तर पर बदलाव देखने को मिले हैं। इस दौरान देश ने 20 से ज्यादा बड़े इंटरनेशनल खेल आयोजनों की सफल मेजबानी की है।
