T20 World Cup: वर्ल्ड कप के लिए भारत नहीं आएगी बांग्लादेश की टीम, BCB ने किया ऐलान

T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप 2026 टूर्नामेंट से पहले बड़ी खबर सामने आई है। बांग्लादेश की टीम टी20 वर्ल्ड कप खेलने के लिए भारत नहीं आएगी। बांग्लादेश के खेल एडवाइजर आसिफ नजरुल ने भी सोशल मीडिया के जरिए इस फैसले की पुष्टि की है

अपडेटेड Jan 04, 2026 पर 4:42 PM
Story continues below Advertisement
बांग्लादेश की टीम टी20 वर्ल्ड कप खेलने के लिए भारत की यात्रा नहीं करेगी

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन फरवरी-मार्च में भारत और श्रीलंका किया जाएगा। वहीं इस वर्ल्ड कप से पहले बड़ी खबर आ रही है। टी20 वर्ल्ड कप खेलने बांग्लादेश की टीम भारत नहीं आएगी। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने साफ कर दिया कि बांग्लादेश 2026 के T20 वर्ल्ड कप के लिए भारत की यात्रा नहीं करेगा। वहीं बांग्लादेश के खेल एडवाइजर आसिफ नजरुल ने भी सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक बयान में इस डेवलपमेंट को कन्फर्म किया करते हुए बताया कि बांग्लादेश की टीम टी20 वर्ल्ड कप खेलने के लिए भारत की यात्रा नहीं करेगी।

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने भारत न आने के फैसले के पीछे सुरक्षा से जुड़ी चिंताएं हैं। बोर्ड ने ICC को भेजे एक ईमेल में बताया कि, "सुरक्षा चिंताओं के कारण, टीम को T20 वर्ल्ड कप के लिए भारत भेजना मुमकिन नहीं है।"

आईसीसी ने नहीं दिया कोई जवाब


रविवार दोपहर हुई बैठक में BCB के 17 डायरेक्टर्स ने T20 वर्ल्ड कप को लेकर नया फैसला लिया और तय किया कि बांग्लादेश अपने वर्ल्ड कप के कोई भी मैच भारत में नहीं खेलेगा। यह निर्णय बोर्ड ने आपसी सहमति के बाद लिया। फिलहाल अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने BCB की इस मांग पर कोई जवाब नहीं दिया है, जबकि BCCI ने मैचों को दूसरी जगह शिफ्ट करने के सुझाव को व्यवस्थागत रूप से संभव न बताते हुए खारिज कर दिया है।

आसिफ ने पोस्ट में क्या कहा

बांग्लादेश के खेल एडवाइजर आसिफ नजरुल ने फेसबुक अकाउंट पर लिखा, “बांग्लादेश वर्ल्ड कप खेलने के लिए भारत नहीं जाएगा। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने आज (4 जनवरी) को ये फैसला लिया है। हम इस फैसले का स्वागत करते हैं, जो भारतीय क्रिकेट बोर्ड की हिंसक सांप्रदायिक पॉलिसी के संदर्भ में लिए गया हैं।” बांग्लादेश बोर्ड ने ये फैसला मुस्तफिज़ुर रहमान को कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम से हटाए जाने के बाद लिया है।

Asif Nazrul Asif Nazrul

न्यूट्रल वेन्यू पर करवाएं मैच

मुस्तफिज़ुर रहमान को कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम से हटाए जाने के बाद बांग्लादेश की खेल मंत्रालय ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को निर्देश दिया कि वह ICC से आधिकारिक तौर पर अनुरोध करे कि बांग्लादेश के मैच श्रीलंका में कराए जाएं। बोर्ड ने अपने फैसले की पुष्टि करते हुए कहा कि मौजूदा हालात को देखते हुए यह कदम उठाया गया है।

बांग्लादेश ने किया टिम का ऐलान

इसी बीच बांग्लादेश ने रविवार को अपनी T20 वर्ल्ड कप टीम का ऐलान किया, जिसमें लिटन दास को कप्तान और सैफ हसन को उप-कप्तान बनाया गया है। तेज गेंदबाजी विभाग में मुस्तफिजुर रहमान के साथ मोहम्मद सैफुद्दीन, शोरीफुल इस्लाम, तस्कीन अहमद और तंजीम हसन साकिब को शामिल किया गया है। बांग्लादेश अपना अभियान 7 फरवरी को ईडन गार्डन्स में वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरू करेगा और उसे इटली, नेपाल, इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के साथ ग्रुप C में रखा गया है।

Ruturaj Gaikwad: 'एक खिलाड़ी के लिए मुश्किल होगा...' गायकवाड़ को टीम में शामिल नहीं किए जाने पर हैरान हुए पुर्व क्रिकेटर

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।