अजीत अगरकर की छुट्टी, प्रज्ञान ओझा संभालेंगे करोड़ों की सैलरी के साथ चीफ सेलेक्टर की कमान!

BCCI ने प्रज्ञान ओझा को अजीत अगरकर की जगह टीम इंडिया का मुख्य चयनकर्ता बनाया है। भारत के लिए 24 टेस्ट मैच खेल चुके ओझा पहले अंतरिम चेयरमैन की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुख्य चयनकर्ता का सालाना वेतन करोड़ों में है।

अपडेटेड Oct 20, 2026 पर 12:45 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्पिनर प्रज्ञान ओझा (Pragyan Ojha) को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। BCCI ने 19 अक्टूबर 2026 को उन्हें अजीत अगरकर की जगह टीम इंडिया का चीफ सेलेक्टर (Chief Selector) नियुक्त किया। ओझा भारत के लिए 24 टेस्ट मैच खेल चुके हैं और इससे पहले अंतरिम चेयरमैन की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। अब उनके सैलरी को लेकर चर्चा हो रही है।

BCCI चीफ सेलेक्टर को होती है इतने करोड़ की कमाई

'द टेलीग्राफ इंडिया' की रिपोर्ट के मुताबिक, BCCI के चीफ सेलेक्टर की सालाना सैलरी करीब 3 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इस हिसाब से महीने की सैलरी करीब 25 लाख रुपये होती है। हालांकि, बोर्ड ने इस रकम की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और प्रज्ञान ओझा के सैलरी की अलग से जानकारी भी सामने नहीं आई है।


पहले इस पोजीशन पर सालाना करीब 1 करोड़ रुपये मिलते थे। 'द इंडियन एक्सप्रेस' की रिपोर्ट के मुताबिक, अजीत अगरकर के चीफ सेलेक्टर बनने के समय सैलरी बढ़ाने की प्लानिंग बनाई गई थी।

अगरकर की जगह पार्थिव पटेल क्यों नहीं बने चीफ सेलेक्टर?

'द टेलीग्राफ इंडिया' की रिपोर्ट के मुताबिक, अजीत अगरकर की जगह पार्थिव पटेल के नाम पर भी चर्चा हुई थी, लेकिन उन्होंने इस पोजीशन के लिए आवेदन नहीं किया। रिपोर्ट में इसका कारण फाइनेंशियल बताया गया है। उनके दूसरे प्रोफेशनल कामों को देखते हुए इस पोजीशन की सैलरी उनके लिए सही नहीं थी।

BCCI ने चयन समिति में पूर्व भारतीय क्रिकेटर रमेश पोवार की नियुक्ति की भी पुष्टि की है। रिपोर्ट के मुताबिक, वेस्ट जोन के रिप्रेजेन्टेटिव के तौर पर वसीम जाफर की जगह पोवार को चुना गया। माना जा रहा है कि टीम मैनेजमेंट के साथ तालमेल बनाकर काम करना इस फैसले की एक अहम वजह रही।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।