Rohit Sharma-Ritika Fight: इंडिया ने न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार टी-20 विश्वकप जीत लिया है। इस बार ट्रॉफी कप्तान सूर्य कुमार यादव के अंडर आई हैं। सूर्या जब से इस फॉरमेट के कप्तान बने हैं टीम इंडिया काफी अच्छा परफॉम करती नजर आ रही हैं। इस टीम ने विश्वकप में काफी शानदार प्रदर्शन किया है।
लेकिन जीत के जश्न के दौरान रोहित शर्मा और उनकी पत्नी का एक फनी वीडियो सामने आया, जो कि काफी हैरान कर देने वाला है। इस वीडियो के सामने आते ही लोगों का कहना है कि दोनों की किसी बात को लेकर फाइट हो रही है। आप देख सकते हैं कि रोहित शर्मा को रितिका कुछ समझाती नजर आ रही हैं, लेकिन शोर होने के कारण उनकी आवाज कैमरे में नहीं रिकॉर्ड नहीं हो पाई।
एक ओर सभी विश्वकप जीत का जश्न का मना रहे हैं, तभी रोहित शर्मा की कहासुनी उनकी पत्नी के साथ हो रही है। वीडियो वो गुस्से में कुछ कहती दिखीं, जिसपर रोहित काफी डल रिसपॉन्स दे नजर आ रहे हैं। हालांकि बाद में रितिका सजदेह को हंसते हुए उनके साथ मस्ती करते हुए देखा गया।
दोनों की कहासुनी होने को लेकर हम किसी तरह का आधिकारिक दावा नहीं करते हैं। दावा किया जा रहा है कि रितिका वहां पर हो रहे शोर की वजह से रोहित से कुछ तेज तेज आवाज में बात कर रही हैं। इसकी वजह ये है कि बाद में रितिका का हंसते हुए भी बात करते देखा जा सकता है।
इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग वीडियो पर मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर बवाल मचा हुआ है। एक यूजर ने लिखा, ''किस बात पर लड़ रहे हैं दोनों।'' एक ने लिखा, ''वुमेंस डे पर पूरे दिन वुमन की सुननी पड़ेगी दबके रहना पड़ता है भाई।'' एक ने लिखा, ''परिवार में ये सब, छोटे- मोटे विवाद होते रहते हैं।'' एक ने लिखा, ''भाभी जी रोहित भईया पर दवाब बना रही है।''