भारतीय महिला हॉकी टीम से जुड़ी एक बड़ी खबर आ रही है। डच हॉकी के पूर्व खिलाड़ी शोर्ड मारिन एक बार फिर भारतीय महिला हॉकी टीम के साथ जुड़ने जा रहे हैं। हॉकी इंडिया ने मारिन को भारतीय महिला टीम का नया चीफ कोच नियुक्त किया गया है। शोर्ड मारिन तीसरी बार भारत के हेड कोच की जिम्मेदारी संभालने जा रहे हैं। उनकी वापसी से टीम को अनुभव और नई दिशा मिलने की उम्मीद की जा रही है। चीफ कोच के रूप में शोर्ड मारिन की पहली बड़ी चुनौती 8 से 14 मार्च के बीच होने वाला FIH महिला हॉकी वर्ल्ड कप क्वालिफायर होगा, जो हैदराबाद, तेलंगाना में खेला जाएगा।
