Get App

Suchika Tariyal: खेल छोड़ने का बना लिया था मन, फिर ऐसे की MMA में वापसी, 36 की उम्र में ब्रॉन्ज जीत सुचिका तारियाल ने रचा इतिहास

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियन गेम्स में MMA में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली सुचिका तारियाल को बधाई दी है। उन्होंने सुचिका की इस उपलब्धि को भारत के लिए खास और ऐतिहासिक बताया। एशियन गेम्स में MMA में भारत का यह पहला पदक है

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड Sep 22, 2026 पर 4:15 PM
Suchika Tariyal: खेल छोड़ने का बना लिया था मन, फिर ऐसे की MMA में वापसी, 36 की उम्र में ब्रॉन्ज जीत सुचिका तारियाल ने रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026 में सुचिका तारियाल की कहानी भारतीय खेलों के लिए खास बन गई

जापान के नागोया में चल रहे एशियन गेम्स 2026 में भारत की सुचिका तारियाल ने मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (MMA) में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया। एशियन गेम्स में पहली बार MMA को शामिल किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियन गेम्स में MMA में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली सुचिका तारियाल को बधाई दी है। उन्होंने सुचिका की इस उपलब्धि को भारत के लिए खास और ऐतिहासिक बताया। प्रधानमंत्री ने कहा कि एशियन गेम्स में MMA में भारत का यह पहला पदक है, जो सुचिका की मेहनत और समर्पण को दिखाता है। आइए जानते हैं कैसी रही है सुचिका तारियाल की जर्नी

पीएम ने दी बधाई

पीएमओ ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुचिका तारियाल को एशियन गेम्स में मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (MMA) में ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि MMA में भारत का यह पहला एशियन गेम्स पदक है, जो देश के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है। प्रधानमंत्री ने सुचिका की मेहनत, समर्पण और जज्बे की सराहना करते हुए उनके आगे भी कई सफलताएं हासिल करने की कामना की।"

कैसा था मुकाबला

सब समाचार

+ और भी पढ़ें