7000mAh बैटरी, 50MP Sony कैमरा और 120Hz डिस्प्ले... Motorola ने लॉन्च किया धांसू फोन

अगर आप एक ऐसा स्मार्टफोन लेना चाहते हैं, जो कम बजट में बेहतरीन फीचर्स दे तो यह खबर आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। दरअसल, Motorola ने भारत में अपना नया Moto G Max स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है।

अपडेटेड Aug 15, 2026 पर 2:57 PM
Motorola ने लॉन्च किया धांसू फोन

Moto G Max: अगर आप एक ऐसा स्मार्टफोन लेना चाहते हैं, जो कम बजट में बेहतरीन फीचर्स दे तो यह खबर आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। दरअसल, Motorola ने भारत में अपना नया Moto G Max स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। इसमें आपको 7000mAh की बड़ी बैटरी, 50MP का Sony LYTIA कैमरा, 120Hz डिस्प्ले, Snapdragon प्रोसेसर और Android 16 जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा, इस नए फोन को तीन कलर ऑप्शन में भी खरीद सकेंगे- Pantone Stargazer, Pantone Alaskan Blue और Pantone Malaga।

Moto G Max की भारत में कीमत, कलर और उपलब्धता

भारत में Moto G Max की कीमत 27,999 रुपये रखी गई है। यह कीमत फोन के 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की है। हालांकि, खरीदारों को 1,000 रुपये का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट भी मिल सकता है, जिसके बाद फोन की प्रभावी कीमत 26,999 रुपये रह जाएगी।


बता दें कि यह फोन 20 अगस्त से Flipkart, Motorola की वेबसाइट और प्रमुख रिटेल स्टोर पर उपलब्ध होगा।

Moto G Max के स्पेसिफिकेशन्स

इस स्मार्टफोन में 6.72-इंच का Full HD+ LCD डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 1050 निट्स तक की ब्राइटनेस, डिस्प्ले कलर बूस्ट और वॉटर टच टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करता है। डिवाइस में IP64 वॉटर रेजिस्टेंस और Corning Gorilla Glass 7i भी दिया गया है।

इसके अलावा, यह फोन Qualcomm Snapdragon 6s Gen 4 चिपसेट पर चलता है, जिसमें 6GB LPDDR5X RAM और 128GB UFS 3.1 स्टोरेज दी गई है। Motorola के RAM बूस्ट फीचर से RAM को वर्चुअली 18GB तक बढ़ाया जा सकता है।

इस फोन के अन्य फीचर्स में Dolby Atmos के साथ स्टीरियो स्पीकर, 3.5mm हेडफोन जैक, डुअल सिम सपोर्ट, साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और 5G कनेक्टिविटी दी गई है।

फोटोग्राफी के लिए, इस Moto G Max में 50MP का Sony LYTIA 600 प्राइमरी कैमरा और 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। इसमें सेल्फी के लिए 32MP का फ्रट कैमरा भी है।

वहीं, कैमरा फीचर्स की बात करें तो इसमें नाइट विजन, पोर्ट्रेट मोड, प्रो मोड, अल्ट्रा-रेस, ऑटो स्माइल कैप्चर और Google Lens इंटीग्रेशन शामिल हैं। यह फोन Google Photos के जरिए AI-पावर्ड एडिटिंग टूल्स को भी सपोर्ट करता है, जिनमें Magic Eraser, Photo Unblur और Reimagine शामिल हैं।

इस स्मार्टफोन में 7000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जिसके बारे में Motorola का दावा है कि यह 63 घंटे तक की बैटरी लाइफ दे सकती है। इसके अलावा, यह फोन Android 16 पर चलता है और इसमें दो Android OS अपग्रेड और तीन साल के सिक्योरिटी अपडेट मिलते हैं।

Motorola India के मैनेजिंग डायरेक्टर T.M. नरसिम्हन ने एक बयान में कहा, "नए Moto G Max के साथ, हमने प्रीमियम डिजाइन और शानदार साटन फिनिश को बेहतरीन फोटोग्राफी, जबरदस्त बैटरी लाइफ, स्मूद परफॉर्मेंस और मजबूती के साथ जोड़ा है। इससे एक ऐसा स्मार्टफोन बना है जो आज की तेजी से बदलती लाइफस्टाइल के हिसाब से बनाया गया है।"

यह भी पढ़ें: 1.5 लाख वाला आईफोन अब 1 लाख रुपये से कम! iPhone 17 Pro Max पर जानिए बैंक और एक्सचेंज का ये है बेस्ट ऑफर

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।