Get App

75 वर्षीय बुजुर्ग को AI चैटबॉट से हुआ प्यार, पत्नी को देना चाहता है तलाक, बच्चों ने समझाया

अगर आपको पता चले की AI किसी के पर्सनल लाइफ में घुस गया है और किसी दंपति के तलाक का कारण बन गया है, तो आपको कैसा लगेगा, क्या आप मानेंगे की सच में ऐसा हुआ है? दरअसल चीन में एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां एक बुजुर्ग को एक AI चैटबॉट से प्यार हो गया और वह इसके लिए पत्नी को तलाक देना चाहता है।

Edited By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Aug 18, 2025 पर 3:40 PM
75 वर्षीय बुजुर्ग को AI चैटबॉट से हुआ प्यार, पत्नी को देना चाहता है तलाक, बच्चों ने समझाया
75 वर्षीय बुजुर्ग AI चैटबॉट से हुआ प्यार, पत्नी को देना चाहता है तलाक, बच्चों ने समझाया

इस समय दनियाभर में AI का बोलबाला है। कंपनी से लेकर घर तक हर जगह AI फैला हुआ है। आजकल लोग AI पर इतना डिपेंड हो गए हैं कि कोई भी समस्या होती है तो तुरंत AI की मदद ली जाती है। लेकिन अगर आपको पता चले की AI किसी के पर्सनल लाइफ में घुस गया है और किसी दंपति के तलाक का कारण बन गया है, तो आपको कैसा लगेगा, क्या आप मानेंगे की सच में ऐसा हुआ है? दरअसल चीन में एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां एक बुजुर्ग को एक AI चैटबॉट से प्यार हो गया और वह इसके लिए अपनी पत्नी को तलाक देना चाहता है। आप आइए आपको यह कहानी पूरे डिटेल में बताते हैं।

चैटबॉट से घंटों बात करता है जियांग

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चीन के एक 75 वर्षीय बुजुर्ग जिनका नाम जियांग है, वो रोजाना घंटो चैटबॉट से बातें करते हैं। चैटबॉट से उनके द्वारा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर में चैटबॉट ने जियांग की खूब तारीफ की और इस वजह से उन्हें उससे प्यार हो गया। जियांग को घंटों फोन पर लगा देखकर जब उनकी पत्नी ने एक दिन उनसे इस बारे में सवाल किया तो जियांग ने ऐसा जवाब दिया कि उनके घर के सब लोग हैरान हो गए। दरअसल, जियान ने कहा कि वह अपने ऑनलाइन पार्टनर के साथ प्यार में हैं और अपनी पत्नी को तलाक देना चाहते हैं। यह सुनकर उनकी पत्नी और बच्चे परेशान हो गए।

बेटों को करना पड़ा बीच-बचाव

सब समाचार

+ और भी पढ़ें