Get App

मानसून में AC बचाने का सस्ता जुगाड़, लगाएं सिर्फ ₹500 का कवर, बच जाएगा हजारों रुपये का खर्च

मानसून के दौरान AC चलाने वाले लोग अक्सर छोटी-छोटी सावधानियां नहीं बरतते। उन्हें पता नहीं होता कि बाद में इसकी वजह से उन्हें कितना ज्यादा खर्च करना पड़ सकता है। दरअसल, बारिश के मौसम में AC का आउटडोर यूनिट सबसे ज्यादा प्रभावित होता है।

Edited By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Sep 09, 2026 पर 10:25 AM
मानसून में AC बचाने का सस्ता जुगाड़, लगाएं सिर्फ ₹500 का कवर, बच जाएगा हजारों रुपये का खर्च
मानसून में AC बचाने का सस्ता जुगाड़, लगाएं सिर्फ ₹500 का कवर

मानसून के दौरान AC चलाने वाले लोग अक्सर छोटी-छोटी सावधानियां नहीं बरतते। उन्हें पता नहीं होता कि बाद में इसकी वजह से उन्हें कितना ज्यादा खर्च करना पड़ सकता है। दरअसल, बारिश के मौसम में AC का आउटडोर यूनिट सबसे ज्यादा प्रभावित होता है। यह लगातार नमी, उमस और धूल के संपर्क में रहता है। इससे यूनिट में जंग लगने और रेफ्रिजरेंट लीक होने का खतरा बढ़ जाता है।

इस नुकसान से बचने का एक आसान तरीका AC पर रेन कवर लगाना है। इसकी कीमत आमतौर पर AC की क्षमता और कवर की क्वालिटी के हिसाब से 300 से 800 रुपये के बीच होती है। इतनी छोटी रकम खर्च करके AC को बारिश से बचाया जा सकता है। वहीं, अगर आउटडोर यूनिट में जंग लग जाए या गैस लीक हो जाए, तो उसकी मरम्मत और गैस भरवाने में इससे कहीं ज्यादा पैसा खर्च हो सकता है।

इसलिए मानसून शुरू होने से पहले कुछ सौ रुपये का रेन कवर खरीदना बाद में होने वाले बड़े खर्च से बचने का आसान तरीका है।

500 रुपये का कवर AC को जंग से कैसे बचाता है?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें