Get App

South Korean Robot Monk: अध्यात्म और AI का अनोखा संगम, दक्षिण कोरिया के बौद्ध मंदिर में पेश हुआ पहला रोबोट मोंक ‘गाबी’

South Korean Robot Monk: क्या हो अगर अध्यात्म और तकनीक एक साथ आ जाएं? अब यह सच हो चुका है। दक्षिण कोरिया के सियोल स्थित जोग्ये मंदिर में देश के पहले ह्यूमनॉइड रोबोट भिक्षु (मोंक) को आधिकारिक रूप से पेश किया गया है, जो इसी का एक उदाहरण है।

Edited By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड May 07, 2026 पर 12:13 PM
South Korean Robot Monk: अध्यात्म और AI का अनोखा संगम, दक्षिण कोरिया के बौद्ध मंदिर में पेश हुआ पहला रोबोट मोंक ‘गाबी’
दक्षिण कोरिया के बौद्ध मंदिर में पेश हुआ पहला रोबोट मोंक ‘गाबी’

South Korean Robot Monk: क्या हो अगर अध्यात्म और तकनीक एक साथ आ जाएं? शायद ये बात आपको थोड़ा अजीब लगे लेकिन अब यह सच हो चुका है। दरअसल, दक्षिण कोरिया के सियोल स्थित जोग्ये मंदिर में देश के पहले ह्यूमनॉइड रोबोट भिक्षु (मोंक) को आधिकारिक रूप से पेश किया गया है, जो इसी का एक उदाहरण है। बुद्ध पूर्णिमा के समारोह से पहले इस रोबोट भिक्षु की शुरुआत बौद्ध धर्म और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के अनोखे मेल को दिखाती है।

रॉयटर्स के अनुसार, 130 सेंटीमीटर ऊंचे रोबोट, जिसका नाम गाबी (Gabi) है, ने पारंपरिक भूरे और सफेद रंग के बौद्ध वस्त्र पहने हुए थे और एक दीक्षा समारोह के दौरान वरिष्ठ भिक्षुओं के सामने खड़ा था। जब एक भिक्षु ने उससे पूछा कि क्या वह बौद्ध धर्म के प्रति समर्पित होगा, तो रोबोट ने उत्तर दिया, "हां, मैं स्वयं को समर्पित करूंगा।"

समारोह के दौरान गाबी ने हाथ जोड़कर प्रणाम किया, जब भिक्षुओं ने उसके गले में 108 मनकों की माला पहनाई। रिपोर्ट के अनुसार, पारंपरिक धूप जलाने की रस्म के बजाय, रोबोट को एक प्रतीकात्मक स्टिकर दिया गया।

दक्षिण कोरिया के जोग्ये मंदिर में रोबोट भिक्षु ‘गाबी’ का अनावरण

सब समाचार

+ और भी पढ़ें