Jio Recharge Plan: Jio यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब बिना डेटा पैक के करा सकेंगे रिचार्ज, मिलेगी अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS सर्विस

New Jio Recharge Plan: क्या आप ऐसा प्लान चाहते हैं, जो आपको सिर्फ कॉलिंग की सुविधा दे? अगर हां, तो यह खबर आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। दरअसल, Jio ने अपने पोर्टफोलियो में एक नया प्लान पेश किया है। जिसके तहत आपको अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी।

अपडेटेड May 07, 2026 पर 10:40 AM
Story continues below Advertisement
Jio यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब बिना डेटा पैक के करा सकेंगे रिचार्ज

New Jio Recharge Plan: क्या आप ऐसा प्लान चाहते हैं, जो आपको सिर्फ कॉलिंग की सुविधा दे? अगर हां, तो यह खबर आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। दरअसल, Jio ने अपने पोर्टफोलियो में एक नया प्लान पेश किया है। इस प्लान के तहत आपको 450 रुपये से कम में 84 दिन के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग मिल सकती है। बता दें कि Jio के इस प्लान की कीमत सिर्फ 448 रुपये है और इसमें आपको 84 दिन की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिल जाती है। हालांकि, इस प्लान में आपको इंटरनेट डेटा नहीं मिलत है, लेकिन 448 रुपये के अनुसार आपको लगभग मात्र 160 रुपये महीना की दर से अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिल जाती है।

क्या खास है Jio के 448 वाले प्लान में?

जिन लोगों को खास इंटरनेट की जरूरत नहीं है या फिर जिनका काम घर या ऑफिस के Wi-Fi से चल जाता है, उनके लिए Jio का 448 रुपये वाला प्लान बेहद फायदेमंद है। इसमें आपको अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS सर्विस की सुविधा मिल जाती है। इसके अलावा, अगर आपको अलग से डेटा पैक की जरूरत पड़ती है तो आप रिचार्ज करवा सकते हैं, जो कि 11 रुपये से शुरू हो जाते हैं।


क्यों कराएं ये रिचार्ज?

आज के समय में अक्सर लोग दो नंबर का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में अगर आप Jio यूजर्स हैं, और चाहते हैं कि उस पर कॉलिंग और SMS सर्विस चालू रहे, तो Jio का 84 दिन की वैलिडिटी वाला ये प्लान शानदार साबित हो सकता है। सबसे जरूरी बात यह है कि इस प्लान में आपकी कॉलिंग और SMS सेवा चालू रहती है, जिससे सिम के इनएक्टिव रहते हुए बंद होने या किसी और को नंबर ट्रांसफर किए जाने का डर नहीं रहता।

मतलब अब आप इस प्लान के तहत 160 रुपये महीने की दर से भी कम में अपना नंबर ना सिर्फ एक्टिव रख सकते हैं बल्कि उसे इस्तेमाल भी कर सकते हैं। दरअसल, यह 11 रुपये में नंबर एक्टिव रखने वाले तरीके से बेहतर है। उसमें आपका नंबर 90 दिन के लिए एक्टिव जरूर रहता है लेकिन आप उसे कॉलिंग या SMS भेजने या पाने के लिए इस्तेमाल नहीं कर सकते।

अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे और भी फायदे

448 रुपये वाले इस प्लान में सिर्फ अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS की सुविधा ही नहीं मिलती, बल्कि इसके साथ JioTV और JioCloud जैसे उपयोगी ऐप्स का भी फायदा मिलता है। यानी यह प्लान केवल बात करने या मैसेज भेजने तक सीमित नहीं रहता।

JioTV की मदद से आप कहीं भी अपने पसंदीदा शो, मूवी और लाइव टीवी का आनंद ले सकते हैं, जबकि JioCloud आपके फोन की स्टोरेज को बेहतर तरीके से मैनेज करने में मदद करता है। ऐसे में यह प्लान उन यूज़र्स के लिए काफी काम का साबित हो सकता है, जो कनेक्टिविटी के साथ एंटरटेनमेंट और स्टोरेज जैसी सुविधाएं भी चाहते हैं।

यह भी पढ़ें: भारत में लॉन्च हुई CMF Watch 3 Pro, ChatGPT सपोर्ट और 13 दिन बैटरी लाइफ के साथ, जानें कीमत

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।