भारत में लॉन्च हुई CMF Watch 3 Pro, ChatGPT सपोर्ट और 13 दिन बैटरी लाइफ के साथ, जानें कीमत

CMF Watch 3 Pro: Nothing के सब-ब्रांड CMF ने भारत में अपनी नई स्मार्टवॉच CMF Watch 3 Pro लॉन्च कर दी है। यह नई वियरेबल डिवाइस सर्कुलर AMOLED डिस्प्ले, डुअल-बैंड GPS, और AI-आधारित फिटनेस फीचर्स के साथ आती है।

अपडेटेड May 06, 2026 पर 4:45 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
भारत में लॉन्च हुई CMF Watch 3 Pro, ChatGPT सपोर्ट और 13 दिन बैटरी लाइफ के साथ

CMF Watch 3 Pro: Nothing के सब-ब्रांड CMF ने भारत में अपनी नई स्मार्टवॉच CMF Watch 3 Pro लॉन्च कर दी है। यह नई वियरेबल डिवाइस सर्कुलर AMOLED डिस्प्ले, डुअल-बैंड GPS, और AI-आधारित फिटनेस फीचर्स के साथ आती है। कंपनी का कहना है कि इसकी बैटरी एक बार चार्ज करने पर 13 दिन तक चल सकती है। इसमें नेविगेशन टूल्स और ब्लूटूथ कॉलिंग जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। कुल मिलाकर, Watch 3 Pro में कई उपयोगी फीचर्स दिए गए हैं, जो इसे एक अच्छा स्मार्टवॉच ऑप्शन बनाते बनाते हैं।

CMF Watch 3 Pro का डिस्प्ले और डिजाइन

CMF Watch 3 Pro में 1.43 इंच का सर्कुलर AMOLED डिस्प्ले है और CMF का कहना है कि इस वियरेबल में सटीक मेटल फ्रेम का इस्तेमाल किया गया है, फिर भी यह रोजाना के इस्तेमाल में कंफर्ट होने के लिए हल्का है। कंपनी इस बार पर्सनलाइजेशन पर भी काफी जोर दे रही है। यूजर्स को 120 से ज्यादा वॉच फेस और इंटरचेंजेबल स्ट्रैप्स के विकल्प मिलते हैं। यह स्मार्टवॉच चार कलर ऑप्शन में उपलब्ध है - Light Green, Dark Grey, Light Grey और Orange


CMF Watch 3 Pro के फिटनेस फीचर्स, बैटरी और GPS सपोर्ट

इस वियरेबल में डुअल-बैंड मल्टी-सिस्टम GPS सपोर्ट दिया गया है, जिससे दौड़ने, साइकिल चलाने या हाइकिंग जैसी एक्टिविटी के दौरान लोकेशन और रूट की सटीकता बेहतर होगी। इसके कुछ खास फीचर्स में AI-पावर्ड रनिंग कोच और ChatGPT सपोर्ट शामिल हैं। CMF का कहना है कि यह यूजर की एक्टिविटी और फिटनेस पैटर्न के आधार पर वर्कआउट गाइडेंस और ट्रेनिंग संबंधी जानकारी प्रदान कर सकता है। इसके अलावा, स्मार्टवॉच में हार्ट रेट मॉनिटरिंग, स्लीप ट्रैकिंग, एक्टिविटी ट्रैकिंग और वेलनेस से जुड़ी जानकारी जैसे सामान्य हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स भी मौजूद हैं।

बैटरी लाइफ की बात करें तो, CMF का दावा है कि Watch 3 Pro 13 दिनों तक चल सकती है, हालांकि असली इस्तेमाल में बैटरी लाइफ इस बात पर निर्भर करेगी कि यूजर कितनी बार GPS और ब्लूटूथ कॉलिंग जैसी सुविधाओं का उपयोग करता है। कनेक्टिविटी की बात करें तो, यह स्मार्टवॉच ब्लूटूथ कॉलिंग, ऐप नोटिफिकेशन और स्मार्टफोन इंटीग्रेशन को भी सपोर्ट करती है, जिससे रोजाना के उपयोग में आसानी होती है।

भारत में CMF Watch 3 Pro की कीमत और उपलब्धता

टेक्नोलॉजी की दिग्गज कंपनी CMF ने भारत में CMF Watch 3 Pro को 7,999 रुपये में लॉन्च किया है। यह स्मार्टवॉच 8 मई, 2026 से बिक्री के लिए उपलब्ध होगी। ग्राहक इसे CMF इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट Flipkart और देश भर के ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स से खरीद सकेंगे।

यह भी पढ़ें: Oppo Reno 16 Series का धमाकेदार टीजर जारी, 200MP कैमरा और Dimensity चिपसेट से मचेगा तहलका

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।