Oppo Reno 16 Series का धमाकेदार टीजर जारी, 200MP कैमरा और Dimensity चिपसेट से मचेगा तहलका

Oppo Reno 16 Series: Oppo Reno 16 सीरीज जल्द ही लॉन्च होने वाली है, इसकी पुष्टि हो चुकी है। Oppo ने चीनी माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo के जरिए घोषणा की है कि चीन में उसकी नई Reno सीरीज के लिए बुकिंग शुरू हो गई है।

अपडेटेड May 02, 2026 पर 2:35 PM
Story continues below Advertisement
Oppo Reno 16 Series का धमाकेदार टीजर जारी

Oppo Reno 16 Series: Oppo Reno 16 सीरीज जल्द ही लॉन्च होने वाली है, इसकी पुष्टि हो चुकी है। Oppo ने चीनी माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo के जरिए घोषणा की है कि चीन में उसकी नई Reno सीरीज के लिए बुकिंग शुरू हो गई है। हालांकि, कंपनी ने अभी सिर्फ Oppo Reno 16 सीरीज का जिक्र किया है, लेकिन उसकी वेबसाइट पर दी गई जानकारी से पता चलता है कि Oppo Reno 16 Pro और Reno 16 मॉडल जल्द ही लॉन्च होंगे, जो क्रमशः Reno 15 Pro और Reno 15 की जगह लेंगे।

पिछली जनरेशन के Reno फोन नवंबर में चीन में लॉन्च हुए थे। Oppo Reno 16 सीरीज में MediaTek Dimensity चिपसेट और 200MP का कैमरा सेंसर होने की संभावना है।

Oppo Reno 16 सीरीज के लॉन्च का टीजर


Oppo ने Wiebo पर एक पोस्ट के जरिए घोषणा की है कि Oppo Reno 16 सीरीज का लॉन्च इस महीने के अंत में चीन में होगा। लॉन्च की सटीक तारीख अभी गुप्त रखी गई है, लेकिन Oppo Reno 16 Pro और Reno 16 को चीन में Oppo के आधिकारिक स्टोर, टिमॉल, जेडी डॉट कॉम, डौयिन और पिन्दुओडुओ के जरिए बुक किया जा सकता है। Reno 16 सीरीज को प्री-बुक करने वाले ग्राहकों को सिर्फ 1 चीनी डॉलर में 278 चीनी डॉलर के फायदे मिलेंगे।

Oppo ने अभी तक चीन के बाहर Reno 16 सीरीज को लॉन्च करने की कोई योजना नहीं बताई है, लेकिन हालिया लीक से पता चलता है कि यह सीरीज इस साल जुलाई और अगस्त के बीच ग्लोबल लेवल पर लॉन्च हो सकती है। जानकारी के लिए बता दें कि Reno 15 सीरीज को नवंबर में चीन में लॉन्च किया गया था, जिसके बाद दिसंबर में ग्लोबल लेवल पर और जनवरी 2026 में भारत में लॉन्च किया गया।

कुछ शुरुआती लीक से पता चला है कि Oppo Reno 16 में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.32 इंच का 1.5K OLED डिस्प्ले होगा। यह MediaTek Dimensity 8500 चिपसेट पर चल सकता है।

दूसरी ओर, Reno 16 Pro में 120Hz रिफ्रेश रेट और Dimensity 9500s चिपसेट के साथ 6.78 इंच का 1.5K LTPO OLED डिस्प्ले होने की उम्मीद है। इसमें 7,000mAh की बैटरी, 80W फास्ट चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी होगा। दोनों फोन में OIS के साथ 200MP का मेन रियर कैमरा होने की भी संभावना है।

Oppo Reno 16 Pro और Reno 16 के अन्य स्पेसिफिकेशन्स क्रमशः Reno 15 Pro और Reno 15 के मुकाबले अपग्रेड होने की उम्मीद है। Oppo Reno 15 Pro को 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वाले मॉडल के लिए 67,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था, जबकि Oppo Reno 15 के बेस मॉडल (8GB RAM + 256GB स्टोरेज) की कीमत 45,999 रुपये है।

यह भी पढ़ें: Xiaomi 17T और 17T Pro जल्द भारत में करेगी एंट्री: जानें- कीमत, लॉन्च डेट और स्पेसिफिकेशन

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।