Ai+ Nova 2 Power 5G लॉन्च! 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ, जानें कीमत

Ai+ स्मार्टफोन ने अपनी Nova 2 सीरीज में नया मॉडल Nova 2 Power 5G भारत में लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन में 7000mAh की बैटरी, MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट और 120Hz का डिस्प्ले दिया गया है। इसकी बिक्री 24 सितंबर से Flipkart के जरिए शुरू होगी।

अपडेटेड Sep 22, 2026 पर 7:48 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Ai+ Nova 2 Power 5G लॉन्च! 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ

Ai+ स्मार्टफोन ने अपनी Nova 2 सीरीज में नया मॉडल Nova 2 Power 5G भारत में लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन में 7000mAh की बैटरी, MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट और 120Hz का डिस्प्ले दिया गया है। इसकी बिक्री 24 सितंबर से Flipkart के जरिए शुरू होगी।

बता दें कि Ai+ Nova 2 Power को नई दिल्ली में आयोजित एक फैशन शो में पेश किया गया। इस दौरान कंपनी ने स्मार्टफोन के साथ अपने एथलीजर आउटफिट्स भी दिखाए। कंपनी इस फोन को “Design to Inspire. Power to Outlast” थीम के साथ पेश कर रही है। इसका रियर पैनल डुअल-टोन फिनिश (Blue Gold Fusion और Blue Fusion) में आता है।

Ai+ Nova 2 Power 5G: कीमत और उपलब्धता


Ai+ Nova 2 Power 5G की शुरुआती कीमत 15,999 रुपये है, जिसमें लागू बैंक ऑफर भी शामिल है। यह फोन दो कॉन्फिगरेशन 6GB RAM + 128GB स्टोरेज और 8GB RAM + 128GB स्टोरेज के साथ उपलब्ध होगा। बता दें कि इसकी पहली सेल गुरुवार, 24 सितंबर को रात 12 बजे Flipkart पर शुरू होगी।

Ai+ Nova 2 Power 5G: फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

इस स्मार्टफोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.75-इंच का HD+ पंच-होल IPS डिस्प्ले है। इसमें 6nm मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7100 प्रोसेसर लगा है और ज्यादा स्टोरेज के लिए इसमें माइक्रो-SD कार्ड लगाने की सुविधा भी है।

फोटोग्राफी के लिए, Nova 2 Power में 48MP का AI प्राइमरी कैमरा और उसके साथ 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। जबकि सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 13MP का फ्रंट कैमरा भी है।

इसके अलावा फोन को पावर देने के लिए 7000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन को IP65 रेटिंग भी मिली है, जिससे यह धूल और पानी के छींटों से सुरक्षित रहता है।

Ai+ Nova 2 Power 5G में डुअल 5G SIM, Wi-Fi 6 और Bluetooth 5.4 जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स मिलते हैं।

कंपनी के मुताबिक, यह फोन Blue Gold Fusion, Blue Fusion, Ocean Green, Deep Purple और Midnight Black इन पांच कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।

यह भी पढ़ें: Vivo V80 भारत में इस दिन होगा लॉन्च, 7200mAh बैटरी और 50MP ZEISS कैमरा से होगा लैस

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।