Airtel का बड़ा तोहफा! इस फैमिली प्लान में दे रहा 50GB iCloud स्टोरेज फ्री, जानें किसे होगा फायदा

अगर आप iPhone यूज करते हैं और Airtel का पोस्टपेड कनेक्शन भी है, तो आपके लिए अच्छी खबर है। दरअसल, Bharti Airtel ने 999 रुपये या उससे ज्यादा के फैमिली पोस्टपेड प्लान लेने वाले ग्राहकों को 50GB iCloud स्टोरेज देने का ऐलान किया है।

अपडेटेड Sep 22, 2026 पर 2:38 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Airtel का बड़ा तोहफा! इस फैमिली प्लान में दे रहा 50GB iCloud स्टोरेज फ्री

अगर आप iPhone यूज करते हैं और Airtel का पोस्टपेड कनेक्शन भी है, तो आपके लिए अच्छी खबर है। दरअसल, Bharti Airtel ने 999 रुपये या उससे ज्यादा के फैमिली पोस्टपेड प्लान लेने वाले ग्राहकों को 50GB iCloud स्टोरेज देने का ऐलान किया है। यानी अब iPhone में फोटो, वीडियो और दूसरी जरूरी फाइलें सेव करने के लिए आपको अलग से iCloud स्टोरेज खरीदने की जरूरत शायद ही पड़ सकती है। बता दें कि टेलीकॉम कंपनी पहले से ही अपने सभी पोस्टपेड ग्राहकों को Google One पर 100GB क्लाउड स्टोरेज दे रही है।

कंपनी ने अपने एक बयान में कहा है कि, "Airtel की नई पोस्ट-पेड पेशकश में Apple की नई iCloud+ सर्विस शामिल है। इसमें पर्सनल कंटेंट को सुरक्षित रूप से स्टोर और शेयर करने की सुविधा के साथ-साथ Apple TV के अवॉर्ड-विनिंग ओरिजिनल शो और Apple Arcade के जरिए सैकड़ों मजेदार गेम्स का एक्सेस भी मिलता है। यह नई सुविधा 999 रुपये और उससे ज्यादा कीमत वाले फैमिली प्लान लेने वाले एयरटेल ग्राहकों के लिए उपलब्ध है।"

iCloud+ की मदद से Airtel के लाखों पोस्टपेड ग्राहक अपने Apple डिवाइस में फोटो, फाइल, पासवर्ड, कॉन्टैक्ट और दूसरी जरूरी जानकारी को स्टोर, सिंक और एक्सेस कर सकेंगे।


Bharti Airtel के डायरेक्टर मार्केट ऑपरेशन्स, अमित त्रिपाठी ने कहा, "Airtel में हम हमेशा अपने ग्राहकों की जिंदगी को आसान बनाने और अपनी सर्विस के जरिए उन्हें ज्यादा फायदा पहुंचाने के तरीके ढूंढते रहते हैं। अपने फैमिली पोस्टपेड प्लान में Apple के iCloud+, Apple TV और Apple Arcade को शामिल करके, हम इस सर्विस को एक कदम और आगे ले जा रहे हैं, जिससे ग्राहकों को और ज्यादा फायदा मिलेगा और Airtel का अनुभव और भी बेहतर होगा।"

यह भी पढ़ें: Motorola Signature 27 की लॉन्च डेट कन्फर्म! 200MP कैमरा और 16GB RAM के साथ मचाएगा धमाल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।