Airtel Box Office Pack: अगर आप Airtel यूजर्स हैं तो यह खबर आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। दरअसल, भारत की सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी ने अपने ₹200 वाले प्रीपेड एंटरटेनमेंट पैक को 'बॉक्स ऑफिस पैक' के तौर पर रीब्रांड किया है और इसमें दो नए OTT बेनिफिट्स जोड़े हैं। इस अपडेटेड रिचार्ज में अब Amazon Prime Video Mobile Edition और ZEE5 Premium सब्सक्रिप्शन भी शामिल हैं, साथ ही इसमें पहले से मिल रहे डेटा बेनिफिट्स और दूसरी स्ट्रीमिंग सर्विसेज भी जारी है।
फिलहाल, टेलीकॉम कंपनी ने इस नए पैक को अपने डिजिटल प्लेटफॉर्म, जैसे Airtel Thanks ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया है।
Airtel के ₹200 वाले बॉक्स ऑफिस पैक में क्या नया है?
इस प्लान में सबसे बड़ा बदलाव Amazon Prime Video Mobile Edition और ZEE5 Premium का जुड़ना है। दोनों सब्सक्रिप्शन 28 दिनों के लिए वैलिड हैं, जो इस रिचार्ज प्लान की वैलिडिटी के बराबर है।
Amazon Prime Video Mobile Edition यूजर्स को एक मोबाइल डिवाइस पर ऐड के साथ SD क्वालिटी में कंटेंट स्ट्रीम करने की सुविधा देता है। वहीं, ZEE5 Premium कई डिवाइस पर प्लेटफॉर्म की मूवीज, टीवी शो और वेब सीरीज के कैटलॉग का एक्सेस देता है।
ये सर्विस अब एयरटेल के मौजूदा एंटरटेनमेंट ऑफर के साथ मिल रही हैं।
मौजूदा फायदे वैसे ही रहेंगे
नए OTT ऑफर के अलावा, 200 रुपये वाले Box Office Pack में ये चीजें भी मिलती रहेंगी:
इसके अलावा, Airtel Xstream Play Premium का एक्सेस भी मिलेगा, जिसमें Aha Premium के साथ-साथ 18 से ज्यादा OTT प्लेटफॉर्म्स का कंटेंट शामिल है। इनमें Sony LIV, Lionsgate Play, Sun NXT और Chaupal जैसे प्लेटफॉर्म शामिल हैं।
प्लान की जानकारी के अनुसार, एक बार 30GB डेटा खत्म हो जाने पर, अतिरिक्त इस्तेमाल के लिए 50 पैसे प्रति MB के हिसाब से चार्ज लगेगा।
एंटरटेनमेंट पर फोकस वाला प्रीपेड पैक
इस नए अपडेट के साथ Airtel ने अपने ₹200 वाले प्रीपेड रिचार्ज को और खास बना दिया है। कंपनी ने इस प्लान में बिना डेटा और वैलिडिटी बेनिफिट्स बदले OTT सब्सक्रिप्शन की संख्या बढ़ा दी है। बता दें कि नया 'बॉक्स ऑफिस पैक' उन यूजर्स के लिए है जो एक ही रिचार्ज में मोबाइल डेटा, एलिजिबल अनलिमिटेड 5G एक्सेस और कई स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के सब्सक्रिप्शन चाहते हैं।