अगर आप एयरटेल यूजर्स हैं तो यह खबर आपके लिए फायदेमंद हो सकती है, दरअसल, भारत की बड़ी टेलिकॉम कंपनी Airtel ने एक जबरदस्त ऑफर लॉन्च किया है। जिसके तहत यूजर्स Apple Music का फ्री एक्सेस पा सकते हैं। हालांकि, इसके लिए उन्हें क्लेम करना होगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एयरटेल ने पिछले साल Apple के साथ पार्टनरशिप की थी। इस पार्टनरशिप के तहत एयरटेल के पोस्टपेड और ब्रॉडबैंड यूजर्स को Apple Music और Apple TV+ का फ्री एक्सेस दिया गया है। अब इसे ही प्रीपेड यूजर्स के लिए लाया गया है। आइये, डिटेल में जानते हैं।
