Get App

Adobe Airtel Partnership: एयरटेल यूजर्स के लिए Adobe Express Premium बिल्कुल फ्री, 1 साल तक उठा सकते हैं फायदा

Adobe Airtel Partnership: Adobe और एयरटेल ने एक साझेदारी की है, जिसके तहत सॉफ्टवेयर कंपनी भारतीय एयरटेल के 36 करोड़ से अधिक ग्राहकों को एक वर्ष के लिए Adobe Express प्रीमियम की सुविधा मिलेगी। इसमें एयरटेल के प्रीपेड, पोस्टपेड ग्राहक, Airtel Xstreamऔर DTH कनेक्शन वाले ग्राहक शामिल हैं।

Translated By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Jan 29, 2026 पर 11:45 AM
Adobe Airtel Partnership: एयरटेल यूजर्स के लिए Adobe Express Premium बिल्कुल फ्री, 1 साल तक उठा सकते हैं फायदा
एयरटेल यूजर्स के लिए Adobe Express Premium बिल्कुल फ्री

Adobe Airtel Partnership: Adobe और एयरटेल ने एक साझेदारी की है, जिसके तहत सॉफ्टवेयर कंपनी भारतीय एयरटेल के 36 करोड़ से अधिक ग्राहकों को एक वर्ष के लिए Adobe Express प्रीमियम की सुविधा मिलेगी। इसमें एयरटेल के प्रीपेड और पोस्टपेड ग्राहक, Airtel Xstream यूजर्स और DTH कनेक्शन वाले ग्राहक शामिल हैं।

इस पार्टनरशिप से अगले 12 महीनों के लिए लगभग 4,000 रुपये कीमत का फ्री सब्सक्रिप्शन 36 करोड़ से अधिक भारतीयों को मिलेगा। बता दें कि Adobe Express एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित कंटेंट क्रिएशन प्लेटफॉर्म है, जो कई तरह के टूल्स और डिजाइन फीचर्स प्रदान करता है।

एयरटेल यूजर्स के लिए अब Adobe Express प्रीमियम फ्री

एक प्रेस रिलिज में, दोनों कंपनियों ने पार्टनरशिप की घोषणा की और एक साल के फ्री Adobe Express प्रीमियम सब्सक्रिप्शन के बारे में जानकारी दी। Airtel के Thanks App में इस सर्विस का उपयोग किया जा सकता है, और Adobe का कहना है कि इस फ्री सर्विस को एक्टिवेट करने के लिए किसी क्रेडिट कार्ड की कोई जरूरत नहीं है। दिलचस्प बात यह है कि फ्री सर्विस के लिए Airtel के साथ पार्टनरशिप करने वाली Adobe दूसरी कंपनी है, इससे पहले पिछले साल Perplexity ने ऐसा किया था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें