Aadhaar App: अब अपना नाम, पता और फोन नंबर घर बैठे करें अपडेट, UIDAI ने लॉन्च किया नया आधार ऐप

Aadhaar App: अगर आप अपने आधार से जुड़े मोबाइल नंबर को अपडेट करना चाहते हैं, लेकिन आपके पास सेंटर पर जाने का समय नहीं है? या फिर आपका पुराना नंबर बंद हो जाने से आप परेशान हैं? या हो सकता है कि आपको आधार से जुड़ी अन्य जानकारी अपडेट करनी हो, लेकिन पूरी प्रक्रिया आपको झंझट भरी लगती है।

अपडेटेड Jan 28, 2026 पर 4:06 PM
Story continues below Advertisement
अब अपना नाम, पता और फोन नंबर घर बैठे करें अपडेट, UIDAI ने लॉन्च किया नया Aadhaar App

Aadhaar App: अगर आप अपने आधार से जुड़े मोबाइल नंबर को अपडेट करना चाहते हैं, लेकिन आपके पास सेंटर पर जाने का समय नहीं है? या फिर आपका पुराना नंबर बंद हो जाने से आप परेशान हैं? या हो सकता है कि आपको आधार से जुड़ी अन्य जानकारी अपडेट करनी हो, लेकिन पूरी प्रक्रिया आपको बेवजह झंझट भरी लगती है, तो अब इसका एक आसान समाधान बताया जा रहा है।

UIDAI ने एक नया आधार ऐप लॉन्च किया है, जिसमें सुरक्षित ऑफलाइन वेरिफिकेशन, चुनिंदा डेटा शेयर करने और मोबाइल नंबर अपडेट जैसी सुविधाएं हैं। इनका ऐप मकसद स्मार्टफोन से ही आपकी डिजिटल पहचान का प्रबंधन आसान, सुरक्षित और सुविधाजनक बनाना है।

यहां नए आधार ऐप में क्या सुविधाएं मिलती हैं, इसे कहां से डाउनलोड करें, और यह फिजिकल आधार कार्ड पर आपकी निर्भरता कैसे कम करता है, इसकी सरल और स्पष्ट जानकारी दी गई है।


नया आधार ऐप क्या है?

नया आधार ऐप आधार प्रबंधन को सरल, सुरक्षित और रोजाना के उपयोग के उद्देश्य से बनाया गया है। UIDAI का कहना है कि बार-बार चेतावनी जारी करने के बावजूद, भारत भर में लोग होटल चेक-इन, सिम कार्ड, ऑफिस वेरिफिकेशन जैसे कामों के लिए नियमित रूप से आधार की फोटोकॉपी शेयर करते हैं, जिससे डेटा के गलत इस्तेमाल का खतरा बढ़ जाता है।

UIDAI का लक्ष्य, नए आधार ऐप से ऑफलाइन आधार वेरिफिकेशन को Enable करके इस समस्या का समाधान करना है, जहां आधार नंबर या बायोमेट्रिक डेटा शेयर किए बिना पहचान की पुष्टि की जा सकती है, जिससे नियमित प्रमाणीकरण अधिक सुरक्षित हो जाता है। इसके अलावा, ऐप यूजर्स को मोबाइल नंबर और पते जैसी जरूरी जानकारी अपडेट करने और फिजिकल कॉपी सौंपे बिना चुनिंदा आधार जानकारी शेयर करने की अनुमति देता है।

Aadhaar App डाउनलोड कैसे करें

Aadhaar App डाउनलोड और यूज करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलों करें:

  • अपने मोबाइल में Google Play Store (Android) या Apple App Store (iOS) खोलें।
  • सर्च बॉक्स में UIDAI का आधिकारिक “Aadhaar” ऐप खोजें।
  • ऐप डाउनलोड और इंस्टॉल करें।
  • अपनी पसंदीदा भाषा चुनें और सेटअप पूरा करें।
  • इंस्टॉल होने के बाद, आप डिजिटल आइडेंटिटी मैनेजमेंट, वेरिफिकेशन और अपडेट के लिए ऐप का उपयोग शुरू कर सकते हैं।

ऑफलाइन आधार वेरिफिकेशन कैसे काम करता है?

ऐप डाउनलोड और सेटअप करने के बाद, यूजर्स इंटरनेट कनेक्शन के बिना और बेवजह पर्सनल जानकारी शेयर किए बिना अपनी पहचान ऑफलाइन वेरिफाइड कर सकते हैं। आधार को ऑफलाइन वेरिफाइड करने के दो तरीके हैं:

ID शेयर करें: यूजर्स पासवर्ड से सुरक्षित आधार फाइल बना सकते हैं और जरूरत के अनुसार केवल चुनिंदा डिटेल्स-जैसे नाम और उम्र-शेयर कर सकते हैं।

QR कोड स्कैन करें: इस ऐप में यूजर सामने वाली संस्था की तरफ दिखाए गए QR कोड को स्कैन कर सकते हैं। इससे किसी भी तरह के कागजी दस्तावेज या आधार की फोटो कॉपी दिए बिना तुरंत पहचान की पुष्टि हो जाती है।

फोन नंबर और पता अपडेट करने के लिए आधार ऐप का उपयोग कैसे करें

ऑफलाइन ऑथेंटिकेशन के अलावा, आधार ऐप यूजर्स को सीधे ऐप से अपना मोबाइल नंबर और पता अपडेट करने की सुविधा देता है।

  • आधार ऐप खोलें और आधार-आधारित ऑथेंटिकेशन का उपयोग करके लॉग इन करें।
  • होम स्क्रीन पर ‘Update Aadhaar details’ ऑप्शन पर जाएं।
  • तय करें कि आप मोबाइल नंबर या पता क्या अपडेट करना चाहते हैं।
  • नई जानकारी भरें और वेरिफिकेशन के लिए सबमिट करें।
  • ऐप में बताए गए तरीके से ऑथेंटिकेशन पूरा करें।
  • अपडेट के लिए आपको एक मामूली शुल्क देना होगा।
  • वेरिफिकेश हो जाने के बाद, आपकी जानकारी आधार रिकॉर्ड में अपडेट हो जाएगी।

आधार ऐप के अन्य फीचर्स

ऑफलाइन वेरिफिकेशन के साथ-साथ, ऐप में कई अन्य उपयोगी टूल भी शामिल हैं, जैसे:

पांच तक आधार प्रोफाइल बनाएं: परिवार के लिए यह फीचर उपयोगी है, जिससे बच्चे या आश्रितों के आधार विवरण एक ही डिवाइस से मैनेज किए जा सकते हैं।

आधार कॉन्टैक्ट कार्ड: यूजर्स को आवश्यकता पड़ने पर पूरी जानकारी उजागर किए बिना सुरक्षित रूप से कॉन्टैक्ट डिटेल शेयर करने की अनुमति देता है।

ऑफलाइन आधार का उपयोग करने वाले संगठनों के लिए नया नियम

UIDAI एक नया नियम लाया है, जिसके तहत संस्थाओं और संगठनों को ऑफलाइन आधार वेरिफिकेशन का उपयोग करने के लिए रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य होगा।

इस कदम का उद्देश्य दुरुपयोग को रोकना और यह सुनिश्चित करना है कि केवल ऑथराइज्ड संस्थाएं-जैसे बैंक, होटल और सर्विस प्रोवाइडर-ही ऐप का उपयोग करके आधार डिटेल वेरिफिकेशन कर सकें। ऑफलाइन आधार वेरिफिकेशन को सभी क्षेत्रों में धीरे-धीरे अपनाने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें: WhatsApp New Security Feature: WhatsApp ने पेश किया एडवांस सिक्योरिटी मोड, अनजान कॉल और फाइल होंगी ब्लॉक

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।