Amazon Great Indian Festival 2026: मेन सेल से पहले ही शुरू हुई Early Deals, स्मार्टफोन-टीवी समेत इन प्रोडक्ट्स पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
Amazon ने Amazon.in पर 'Great Indian Festival 2026' के लिए 'Early Deals' शुरू कर दी हैं। इससे खरीदारों को मुख्य फेस्टिव सेल से पहले ही स्मार्टफोन, लैपटॉप, टेलीविजन, अप्लायंसेज, फैशन, ब्यूटी और दूसरी कैटेगरीज में डिस्काउंट मिल रहा है। यह फेस्टिव सेल 8 अक्टूबर से शुरू होने वाला है।
Amazon Great Indian Festival 2026 की Early Deals शुरू: स्मार्टफोन-टीवी समेत इन प्रोडक्ट्स पर बंपर छूट
Amazon ने Amazon.in पर 'Great Indian Festival 2026' के लिए 'Early Deals' शुरू कर दी हैं। इससे खरीदारों को मुख्य फेस्टिव सेल से पहले ही स्मार्टफोन, लैपटॉप, टेलीविजन, अप्लायंसेज, फैशन, ब्यूटी और दूसरी कैटेगरीज में डिस्काउंट मिल रहा है। यह फेस्टिव सेल 8 अक्टूबर से शुरू होने वाला है।
‘Early Deals’ के तहत, ग्राहक SBI क्रेडिट और डेबिट कार्ड (जिसमें योग्य EMI ट्रांज़ैक्शन भी शामिल हैं) से पेमेंट करने पर 10% का इंस्टेंट डिस्काउंट पा सकते हैं। प्राइम मेंबर्स को सेल के दौरान अतिरिक्त फायदे भी मिल सकते हैं। Amazon का कहना है कि स्मार्टफोन, लैपटॉप और टैबलेट पर 80% तक का डिस्काउंट मिल रहा है, जबकि फैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट्स पर 70% तक की छूट है। होम और किचन प्रोडक्ट्स को 60% तक के डिस्काउंट पर खरीदा जा सकता है।
स्मार्टफोन और इलेक्ट्रॉनिक्स पर डील्स
Amazon की Early Deals में कई स्मार्टफोन पर भी अच्छा डिस्काउंट मिल रहा है। OnePlus N6x को बैंक ऑफर समेत 18,499 रुपये में लिस्ट किया गया है। इस फोन में 7,000mAh की बैटरी दी गई है। वहीं, Redmi 17 5G की कीमत 23,999 रुपये है। इसमें Snapdragon 4 Gen 5 प्रोसेसर, 6.9 इंच का 120Hz डिस्प्ले और 7,900mAh की बैटरी मिलती है।
इसके अलावा, iQOO Z10 Lite 5G को बैंक ऑफर समेत 15,999 रुपये और iQOO Neo 10 को 41,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। Neo 10 में Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट, 7,000mAh बैटरी, 120W फास्ट चार्जिंग और 1.5K 144Hz AMOLED डिस्प्ले दिया गया है।
सिर्फ स्मार्टफोन ही नहीं, Early Deals में लैपटॉप, स्मार्टवॉच, स्पीकर और कैमरा जैसे इलेक्ट्रॉनिक्स पर भी ऑफर मिल रहे हैं। Apple MacBook Neo 13-इंच A18 Pro चिप के साथ 71,990 रुपये में उपलब्ध है। वहीं, OnePlus Watch 2R की कीमत 9,999 रुपये रखी गई है।
स्मार्ट टीवी और अप्लायंसेज
Amazon टेलीविजन और घरेलू उपकरणों पर भी डील्स दे रहा। Samsung 55-इंच Mini LED 4K Vision AI TV की कीमत 53,900 रुपये है। वहीं, TCL 55-इंच QD-Mini LED Google TV को 62,990 रुपये में खरीदा जा सकता है।
इसके अलावा LG 55-इंच NU87 AI webOS TV की कीमत 45,990 रुपये रखी गई है। यानी अगर आप फेस्टिव सीजन में घर के लिए नया टीवी लेने की तैयारी कर रहे हैं, तो इन डील्स पर नजर रख सकते हैं।
होम अप्लायंसेज की बात करें तो Samsung 653 लीटर AI-enabled Side-by-Side Refrigerator 82,990 रुपये में उपलब्ध है। वहीं, Bosch 8kg Front-Load Washing Machine की कीमत 31,490 रुपये है।
फेस्टिव शॉपिंग के लिए AI टूल्स
Amazon अपनी 'Early Deals' के दौरान AI-पावर्ड शॉपिंग टूल्स को भी प्रमोट कर रहा है। इसका 'Rufus' असिस्टेंट प्रोडक्ट्स के सुझाव दे सकता है, प्रोडक्ट्स की तुलना कर सकता है, प्राइस हिस्ट्री ट्रैक कर सकता है और अलर्ट सेट कर सकता है। ग्राहक तस्वीरों के जरिए प्रोडक्ट्स की पहचान करने के लिए 'Lens AI' का इस्तेमाल भी कर सकते हैं, जबकि 'AI Review Highlights', 'Quick Learn' और 'Buying Guide' को प्रोडक्ट रिसर्च में मदद करने के लिए डिजाइन किया गया है। बता दें कि Amazon.in पर 'Early Deals' अब लाइव हैं, और मुख्य 'Great Indian Festival 2026' सेल 8 अक्टूबर से शुरू होने वाली है।