Amazon Great Indian Festival Sale: अगर आप इस नवरात्रि नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। त्योहार के इस सीजन में कई ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म और स्मार्टफोन कंपनियां अपने फोन पर शानदार डिस्काउंट दे रही हैं। ऐसे में महंगे फोन भी कम कीमत में खरीदने का मौका मिल सकता है। अगर आपका बजट ₹25,000 तक है, तो हमने आपके लिए ऐसे स्मार्टफोन की लिस्ट तैयार की है, जिन्हें खास ऑफर्स के साथ खरीदा जा सकता है।
OnePlus N6x के 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट को अभी ₹22,499 में खरीदा जा सकता है। इसकी कीमत पहले ₹30,999 थी। यानी इस फोन पर अच्छी छूट मिल रही है। इसके अलावा, SBI क्रेडिट कार्ड से EMI पर पेमेंट करने पर ₹1,000 तक का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिल सकता है।
फीचर्स की बात करें तो इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 6360 Apex प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 7,000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है।
iQOO Z11xa 5G के 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत Amazon पर ₹28,998 है। इस फोन को खरीदने पर SBI क्रेडिट कार्ड से EMI ट्रांजैक्शन करने पर 10% तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है। हालांकि, इस छूट की अधिकतम सीमा ₹1,000 है।
इसके अलावा, पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज करने पर ₹27,450 तक की छूट मिल सकती है। सभी ऑफर्स का फायदा मिलने पर इस फोन को ₹20,000 से कम कीमत में खरीदा जा सकता है। हालांकि, एक्सचेंज में मिलने वाली छूट आपके पुराने फोन के मॉडल और उसकी स्थिति पर निर्भर करेगी।
Redmi 17 5G के 6GB RAMऔर 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत ₹23,998 है। इस फोन में Snapdragon 4 Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 7,900mAh की बड़ी बैटरी मिलती है, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। ऐसे में बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग वाला फोन तलाश रहे लोगों के लिए यह एक विकल्प हो सकता है।
OnePlus N6 के 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट को ₹24,999 में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा, SBI क्रेडिट कार्ड से EMI पर पेमेंट करने पर 10% तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है। हालांकि, इस ऑफर के तहत अधिकतम ₹1,000 की छूट मिलेगी।
फीचर्स की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 8,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। इसमें MediaTek Dimensity 6360 Apex प्रोसेसर मिलता है। यह फोन OxygenOS 16 पर काम करता है।
Samsung Galaxy M17 5G Amazon पर 22,999 रुपये में बिक रहा है। SBI क्रेडिट कार्ड EMI ट्रांजेक्शन पर आपको 1,000 रुपये का अतिरिक्त इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है। यह स्मार्टफोन Exynos 1330 चिपसेट पर काम करता है और इसमें 5,000mAh की बैटरी दी गई है।