Amazon Fire TV Stick 4K Select launch: Amazon ने Fire TV Stick 4K Select को भारत में 5,499 रुपये में लॉन्च किया है, साथ ही भारत में अपने 4K लाइनअप को Fire TV Stick 4K Plus और Fire TV Cube के साथ तीन वेरिएंट तक बढ़ा दिया है। Fire TV Stick 4K आज से Amazon.in, Flipkart, Blinkit, Swiggy Instamart, Zepto और Croma, विजय सेल्स और रिलायंस रिटेल सहित रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध है।
यह स्ट्रीमिंग स्टिक 4K Ultra HD कंटेंट को HDR10+ सपोर्ट के साथ दिखाती है। इसमें Amazon का नया Vega Operating System और 1.7GHz क्वाड-कोर प्रोसेसर दिया गया है, जो भारत में किसी भी Fire TV Stick में सबसे तेज है। इससे ऐप्स जल्दी खुलते हैं और प्लेटफॉर्म पर नेविगेशन काफी स्मूथ रहता है।
यूजर्स 2,000 से ज्यादा म्यूजियम-क्वालिटी आर्ट का ले सकते हैं आनंद
Fire TV Stick 4K Select पहली बार भारत में Fire TV Ambient Experience पेश करता है, जिससे यूजर्स अपने टेलीविजन को आर्ट डिस्प्ले में बदल सकते हैं और 2,000 से ज्यादा म्यूजियम-क्वालिटी आर्ट और फोटोग्राफी का आनंद ले सकते हैं।
यूजर्स Prime Video, Netflix, JioHotstar, YouTube और Zee5 सहित हजारों ऐप्स से कंटेंट स्ट्रीम कर सकते हैं, वहीं प्रीमियम सर्विसेस के लिए सब्सक्रिप्शन लेना पड़ता है। इसके अलावा, यह डिवाइस फ्री और ऐड-सपोर्टेड कंटेंट भी सपोर्ट करता है, जिसमें लाइव स्पोर्ट्स और न्यूज जैसे विकल्प शामिल हैं।
साथ में मिलने वाला Alexa वॉयस रिमोट यूजर्स को वॉयस कंट्रोल के माध्यम से कंटेंट चलाने की सुविधा देता है और यह स्मार्ट होम कंट्रोलर के रूप में भी काम करता है। इसके जरिए आप AC, गीजर, पंखे और लाइट्स जैसे कम्पैटिबल डिवाइस को कंट्रोल कर सकते हैं। यूजर्स एलेक्सा का उपयोग दैनिक कार्यों के लिए भी कर सकते हैं, जैसे रिमाइंडर सेट करना, मौसम की जानकारी लेना और म्यूजिक चलाना।
इस डिवाइस के लिए एक ऐसे HDMI इनपुट वाले टीवी की आवश्यकता होती है जो 4K स्ट्रीमिंग के लिए HDCP 2.2 कंटेंट प्रोटेक्शन मानकों का समर्थन करता हो।