Amazon Prime Day Sale 2026: अमेजन की सबसे बड़ी सेल में इन प्रीमियम हेडफोन, मोबाइल पर बंपर डिस्काउंट, जानिए बेस्ट डील

अमेजन प्राइम डे 2026 की सेल 4 जुलाई से शुरू होने जा रही है, लेकिन उससे पहले ही अर्ली डील्स ने बाजार में हलचल मचा दी है। Sennheiser, Lava और Dreame जैसे बड़े ब्रांड्स अपने प्रीमियम ऑडियो, स्मार्टफोन और होम गैजेट्स पर भारी डिस्काउंट दे रहे हैं। यह सेल टेक लवर्स के लिए बड़ा मौका बन गई है

अपडेटेड Jul 03, 2026 पर 2:32 PM
Amazon Prime Day Sale 2026: यह सेल ऑफर लावा की लोकप्रिय सीरीज के इन स्मार्टफोन्स पर लागू है

Amazon Prime Day Sale Best Deals: टेक और गैजेट्स के शौकीनों के लिए अमेजन की सबसे बड़ी सेल यानी अमेजन प्राइम डे 2026 का मंच पूरी तरह सज चुका है। इस महा-सेल की आधिकारिक शुरुआत 4 जुलाई से होने जा रही है लेकिन कुछ प्राइम अर्ली डील्स पहले से ही लाइव हो चुकी हैं। सेल के आगाज से पहले ही कई दिग्गज ब्रांड्स ने कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कैटेगरी के तहत अपने प्रीमियम प्रोडक्ट्स पर भारी छूट की घोषणा कर दी है।

इस सेल के दौरान ज़ेनहाइज़र (Sennheiser) अपने ऑडियो प्रोडक्ट्स पर 40% तक, लावा चुनिंदा स्मार्टफोन पर और ड्रीमी (Dreame) अपने रोबोट वैक्यूम क्लीनर्स व ग्रूमिंग प्रोडक्ट्स पर 60% तक का बंपर डिस्काउंट दे रहे हैं। आइए जानते हैं इस सेल की सबसे बेहतरीन और बड़ी डील्स के बारे में।

Sennheiser: प्रीमियम हेडफोन और ऑडियो प्रोडक्ट्स पर 40% तक की छूट


ऑडियो सेगमेंट के दिग्गज ब्रांड Sennheiser ने अमेजन प्राइम डे 2026 के दौरान अपने प्रीमियम हेडफोन, ट्रू वायरलेस ईयरबड्स, माइक्रोफ़ोन और प्रोफेशनल ऑडियो प्रोडक्ट्स की एक बड़ी रेंज पर 40% तक की छूट देने का ऐलान किया है। कस्टमर नो-कॉस्ट EMI और चुनिंदा बैंक कार्ड्स पर अतिरिक्त छूट का लाभ भी उठा सकते हैं।

आइए टॉप डील्स पर एक नजर डालते हैं-

MOMENTUM True Wireless 4 (Black Copper): 40% के भारी डिस्काउंट के बाद यह प्रीमियम ईयरबड्स ₹17990 की कीमत पर उपलब्ध होंगे।

MOMENTUM 4 Wireless Special Edition: यह स्पेशल एडिशन हेडफोन सेल के दौरान ₹21990 में रिटेल होगा।

HD 490 PRO Plus: म्यूजिक प्रोफेशनल्स के लिए यह मॉडल ₹27999 की कीमत पर उपलब्ध कराया जाएगा।

HDB 630 Headphones: यह प्रीमियम हेडफोन मॉडल ₹44990 में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

क्रिएटर्स के लिए खास माइक्रोफोन डील्स: कंटेंट क्रिएटर्स के लिए प्रोफाइल वायरलेस 1-चैनल सेट ₹14990 में और '2-चैनल सेट' ₹20990 में मिलेगा। इसके अलावा प्रोफाइल यूएसबी माइक्रोफोन की शुरुआती कीमत ₹6990 होगी।

Lava: चुनिंदा स्मार्टफोन पर बैंक ऑफर्स की बौछार

घरेलू स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी लावा ने अपने चुनिंदा स्मार्टफोन्स पर शानदार ऑफर्स की घोषणा की है। ये ऑफर्स 2 जुलाई से 6 जुलाई तक चलेंगे। इसमें 2 और 3 जुलाई को प्राइम अर्ली डील्स शामिल थीं। ग्राहक अमेजन इंडिया पर एक्सक्लूसिव तौर पर एसबीआई और एक्सिस बैंक के कार्ड ऑफर्स के साथ-साथ ईएमआई विकल्पों का भी फायदा उठा सकते हैं।

यह सेल ऑफर लावा की लोकप्रिय सीरीज के इन स्मार्टफोन्स पर लागू है: Agni 4, Agni 3, Bold N2 5G, Bold N2, Bold N2 Lite और Bold N1 5G.

Lava Agni 4: सेल के दौरान सभी लागू ऑफर्स के बाद यह फोन 24249 रुपये की कीमत पर उपलब्ध होगा।

Lava Agni 3: ऑफर्स के बाद इस बेहतरीन स्मार्टफोन को ग्राहक ₹20249 की कीमत पर खरीद सकेंगे।

Dreame: स्मार्ट होम और ग्रूमिंग प्रोडक्ट्स पर 60% तक का महा-डिस्काउंट

ड्रीमी टेक्नोलॉजी ने अमेजन प्राइम डे 2026 के दौरान अपने रोबोट वैक्यूम क्लीनर, स्टिक वैक्यूम और ग्रूमिंग प्रोडक्ट्स पर 60% तक की भारी छूट की घोषणा की है। ये ऑफर्स 4 से 6 जुलाई तक लाइव रहेंगे। इसमें इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट, कैशबैक ऑफर्स और चुनिंदा प्रोडक्ट्स पर नो-कॉस्ट EMI शामिल हैं। ये सभी प्रोडक्ट्स अमेज़न इंडिया पर उपलब्ध होंगे और इन पर एक साल की वारंटी भी मिलेगी।

रोबोट वैक्यूम क्लीनर डील्स

Dreame L50s Pro Ultra: यह एडवांस रोबोट वैक्यूम 74999 रुपये में उपलब्ध होगा।

Dreame L50 Ultra CE: इस मॉडल को ग्राहक 59999 रुपये में खरीद पाएंगे।

Dreame D20 Ultra: सेल के दौरान इसकी कीमत 43999 रुपये में तय की गई है।

Dreame D10 Plus Gen 2: यह किफायती विकल्प 223,499 रुपये में उपलब्ध कराया जाएगा।

स्टिक वैक्यूम क्लीनर और पर्सनल केयर डील्स:

Dreame R10 Pro (Stick Vacuum): यह मॉडल 15999 रुपये की कीमत पर मिलेगा।

Dreame K10 Pro (Stick Vacuum): यह वेरिएंट सेल में 18999 रुपये में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

Dreame Glory Hair Dryer: पर्सनल केयर और ग्रूमिंग कैटेगरी के तहत इस हेयर ड्रायर की शुरुआती कीमत 5999 रुपये होगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।