iPhone 18 Pro का नया अवतार हुआ लीक! इन रंगों में लॉन्च हो सकता है Apple का फोन

Apple की आने वाली iPhone 18 Pro सीरीज के कलर को लेकर नया अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max में डार्क चेरी, लाइट ब्लू और डार्क ग्रे जैसे नए कलर ऑप्शन मिल सकते हैं। वहीं Apple ने अभी इन कलर की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है

अपडेटेड Aug 11, 2026 पर 3:08 PM
iPhone 18 Pro सीरीज में Apple हल्के नीले रंग का ऑप्शन भी दे सकता है

एप्पल के नए सीरीज iPhone 18 का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं एप्पल के iPhone 18 Pro सीरीज को लेकर कई तरह की चर्चाएं सामने आ रही हैं। Apple इस बार iPhone 18 Pro सीरीज के डिजाइन में रंगों में बदलाव कर सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max के लिए कुछ नए रंगों पर काम कर रही है। Macworld की रिपोर्ट के मुताबिक, इन फोन में डार्क चेरी, लाइट ब्लू और डार्क ग्रे रंग देखने को मिल सकता है। लेकिन, Apple की ओर से अभी इन कलर ऑप्शंस को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

वहीं ऐसे कयास हैं कि कंपनी सितंबर में नई iPhone 18 Pro सीरीज पेश कर सकती है। ऐसे में फोन के फाइनल डिजाइन और रंगों की सही जानकारी लॉन्च के समय ही सामने आएगी। अभी तक कंपनी ने लॉन्च डेट के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।

लाइट ब्लू


iPhone 18 Pro सीरीज में Apple हल्के नीले रंग का ऑप्शन भी दे सकता है। रिपोर्ट के अनुसार, इस रंग की फिनिश iPhone 17 के मिस्ट ब्लू शेड से मिलती-जुलती हो सकती है। अगर ये कलर लॉन्च होता है, तो यूजर्स को गहरे रंगों के अलावा एक हल्का और अलग ऑप्शन भी मिल सकता है। इससे iPhone 18 Pro और Pro Max का लुक पहले के Pro मॉडल्स की तुलना में थोड़ा ज्यादा फ्रेश और आकर्षक नजर आ सकता है।

डार्क ग्रे

Apple iPhone 18 Pro सीरीज के लिए डार्क ग्रे रंग पर भी काम कर रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस शेड को Pantone 426C से जोड़ा गया है। ये रंग डार्क चेरी और लाइट ब्लू जैसे नए ऑप्शन के मुकाबले ज्यादा सादा और क्लासिक लुक देगा। माना जा रहा है कि ये उन लोगों को पसंद आ सकता है, जो फोन में बहुत ज्यादा चमकीले या अलग रंगों की बजाय शांत और प्रोफेशनल फिनिश पसंद करते हैं।

डार्क चेरी

iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max में Apple एक नया डार्क चेरी रंग पेश कर सकता है। यह शेड नॉर्मल ब्राइट लाल रंग से अलग होगा और गहरे वाइन कलर जैसा नजर आ सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस रंग को Pantone 6076 से जोड़ा जा रहा है। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि डार्क चेरी रंग से जुड़े कुछ वास्तविक नमूने सामने आए हैं, जिससे इसके फोन में आने की संभावना और बढ़ गई है।

आधिकारिक घोषणा का इंतजार

रिपोर्ट में कहा गया कि, Apple iPhone 18 Pro सीरीज के लिए सिल्वर रंग के एक विकल्प पर भी विचार कर रहा है, जिसे Pantone 427C से जोड़ा जा रहा है। लेकिन, अभी इन सभी रंगों को लेकर अंतिम फैसला नहीं हुआ है। Apple फोन का बड़े स्तर पर उत्पादन शुरू करने से पहले किसी एक रंग को अपनी लिस्ट से हटा भी सकता है। इसलिए फिलहाल इन नए कलर ऑप्शंस को लेकर पक्की जानकारी के लिए कंपनी की आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना होगा। अगर ये शेड्स लॉन्च होते हैं, तो नए iPhone मॉडल पुराने Pro सीरीज फोन से लुक के मामले में काफी अलग नजर आ सकते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।