Apple iPhone 17e vs Google Pixel 10a: कल Apple ने iPhone 17 सीरीज का आखिरी फोन - iPhone 17e लॉन्च कर दिया। इस डिवाइस की कीमत में बढ़ोतरी हुई है और इसकी तुलना Google Pixel 10a से की जा रही है क्योंकि दोनों फोन मूल रूप से अपनी पॉपुलर सीरीज का आसान या ‘lite’ वर्जन हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए, आइए इन दोनों फोनों की कीमत, कैमरा और स्पेसिफिकेशन्स के आधार पर तुलना करते हैं।
Apple iPhone 17e vs Google Pixel 10a: भारत में कीमत
iPhone 17e: Apple iPhone 17e का 256GB इंटरनल स्टोरेज वाला वेरिएंट भारतीय बाजार में 64,900 रुपये की कीमत पर उपलब्ध है। यह डिवाइस तीन कलर - White, Black, और soft Pink में उपलब्ध है।
Google Pixel 10a: Pixel 10a का 8GB RAM वाला वेरिएंट 256GB स्टोरेज के साथ Flipkar से 49,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। यह चार कलर ऑप्शन में उपलब्ध है - Lavender, Fog, Berry, और Obsidian ।
Apple iPhone 17e vs Google Pixel 10a: कैमरा
iPhone 17e: ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) के साथ 48MP का रियर कैमरा और 12MP का फ्रंट कैमरा।
Pixel 10a: इसमें पीछे की तरफ 48MP का प्राइमरी कैमरा और 13MP का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा है। सामने की तरफ 13MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
Apple iPhone 17e vs Google Pixel 10a: स्पेसिफिकेशन्स
iPhone 17e: Apple iPhone 17e में 6.1 इंच का सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 60Hz और अधिकतम ब्राइटनेस 1200 nits है। यह Apple A19 प्रोसेसर पर चलता है और iOS 26.3 ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित है। डिवाइस में 4005mAh की बैटरी है और यह 15W वायरलेस फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।
Pixel 10a: Google Pixel 10a में 6.3 इंच का डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz और अधिकतम ब्राइटनेस 3000 nits है। यह Google Tensor G4 प्रोसेसर पर चलता है और Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित है। फोन में 5100mAh की बैटरी है और यह 30W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करता है।