Apple इस साल सितंबर महीने में iPhone 18 सीरीज के Pro वेरिएंट - iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को लाने के लिए पूरी तरह तैयार है। इनमें से Pro Max वेरिएंट कई मामलों में एक बड़ा अपग्रेड होगा, और लीक से भी यही संकेत मिलता है। इसके अलावा, इससे जुड़ी नई लीक से यह भी पता चलता है कि यह डिवाइस iPhone 17 Pro Max की तुलना में ज्यादा कीमत पर उपलब्ध होगा। अब चलिए हम आपको इस डिवाइस से जुड़ी कुछ जरूरी बाते बताते हैं, जो आपको जाननी चाहिए।
भारत में Apple iPhone 18 Pro Max की कीमत और रिलीज डेट
ताजा लीक के अनुसार, iPhone 18 Pro Max का 12GB RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज वाला वेरिएंट भारतीय बाजार में ₹1,49,900 से ₹1,59,900 के बीच उपलब्ध होगा। इसके अलावा, यह फोन iPhone 18 Pro और iPhone Ultra के साथ लगभग 11 सितंबर, 2026 को लॉन्च होगा।
Apple iPhone 18 Pro Max का कैमरा और स्पेसिफिकेशन्स
Apple iPhone 18 Pro Max में 6.9-इंच का Super Retina XDR OLED डिस्प्ले मिल सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस के साथ आएगा। यह फोन Apple के A20 Pro चिपसेट के साथ आ सकता है, जो 2nm प्रोसेस पर आधारित है और इसके साथ Apple का सिक्स-कोर ग्राफिक्स प्रोसेसिंग यूनिट (GPU) दिया जाएगा। इसके अलावा, इस फोन में 5400mAh की बैटरी होगी, 25W वायरलेस MagSafe चार्जिंग को सपोर्ट करेगा।
कैमरे की बात करें तो, Apple iPhone 18 Pro Max में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप हो सकता है, जिसमें 48MP का प्राइमरी कैमरा, 48MP का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा और 48MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा शामिल हो सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 24MP का फ्रंट कैमरा हो सकता है। हालांकि, Apple ने अभी तक आधिकारिक तौर पर कुछ भी कन्फर्म नहीं किया है, इसलिए इन जानकारी को पूरी तरह सच न मानें।