Apple लॉन्च करेगा फोल्डेबल iPhone? आज रात उठेगा पर्दा, जानें भारत में कब और कहां पर देखें लाइव स्ट्रीमिंग

Apple Launch Event: Apple का साल का बड़ा इवेंट 9 सितंबर को होने जा रहा है। इस इवेंट में कंपनी नए iPhone मॉडल पेश करेगी। इस बार Apple के पहले फोल्डेबल iPhone की काफी चर्चा है, जो इस इवेंट में लॉन्च हो सकता है। आइए जानते हैं भारत में कब और कहां पर देखें एप्पल का ये इवेंट

अपडेटेड Sep 09, 2026 पर 7:06 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Apple के इवेंट को दुनियाभर के लोग ऑनलाइन लाइव देख सकेंगे

Apple का साल का सबसे बड़ा इवेंट आज यानी 9 सितंबर को होने जा रहा है। इस इवेंट में कंपनी iPhone की नई जेनरेशन पेश कर सकती है, जिसका नाम Surprise and Shine रखा है। इस इवेंट में एप्पल आईफोन सीरीज iPhone 18 लॉन्च करेगी। वहीं एप्पल के सीईओ बनने के बाद से जॉन टर्नस का ये पहला बड़ा पब्लिक इवेंट होगा। इस बार सबकी नजरें Apple के पहले फोल्डेबल iPhone पर भी है, जो इस इवेंट में लॉन्च हो सकता है। ऐसी खबर हैं कि इस इवेंट में एप्पल आईफोन 18 नहीं पेश करने वाला है। कपंनी आज सिर्फ आईफोन 18 प्रो और प्रो मैक्स लॉन्च करेगी।

अमेरिका के कैलिफोर्निया के क्यूपर्टिनो के Apple Park में इस इवेंट का आयोजन किया जाएगा। इस इवेंट को दुनियाभर के लोग देख सकते हैं। आइए जानते हैं भारत में कब और कहां पर देखें एप्पल का ये इवेंट

भारत में कितने बजे शुरू होगा इवेंट


Apple के इवेंट को दुनियाभर के लोग ऑनलाइन लाइव देख सकेंगे। भारत में इवेंट के समय और तारीख की जानकारी Apple ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर भी जारी कर दी है। Apple का 9 सितंबर का इवेंट भारत में देर रात 10:30 बजे शुरू होगा। Apple के इस खास इवेंट को आप Apple की वेबसाइट, Apple TV ऐप या कंपनी के आधिकारिक YouTube चैनल पर देखे सकते हैं। आप इसे मोबाइल, टैबलेट, लैपटॉप या कंप्यूटर पर आसानी से देख सकते हैं। अगर आप पूरा इवेंट देखना चाहते हैं, तो बेहतर होगा कि रात 10:30 बजे से कुछ मिनट पहले ही लाइव स्ट्रीम शुरू कर दें। कंपनी आमतौर पर शुरुआत में अपनी प्रेजेंटेशन पर कुछ समय देती है और इसके बाद एक-एक करके नए प्रोडक्ट्स और फीचर्स की जानकारी साझा करती है।

प्री-ऑर्डर की मिल सकती है जानकारी

Apple के इस इवेंट का नाम “सरप्राइज एंड शाइन” रखा गया है। इस बार कंपनी अपनी लॉन्च रणनीति में भी बदलाव कर सकती है। इवेंट में नए Pro मॉडल पेश किए जाने की उम्मीद है। इसके साथ ही Apple पहली बार फोल्डेबल iPhone भी बाजार में उतार सकता है। iphone के लॉन्च के दौरान कंपनी अपने नए हार्डवेयर प्रोडक्ट्स से जुड़े बड़े ऐलान कर सकती है। इवेंट में नए डिवाइस की कीमत, उनकी बिक्री कब शुरू होगी और प्री-ऑर्डर की जानकारी भी सामने आने की उम्मीद है।

क्या Apple लॉन्च करेगी फोल्डेबल iPhone

Apple के इस इवेंट में सबसे बड़ा सरप्राइज कंपनी का पहला फोल्डेबल iPhone हो सकता है। लंबे समय से Apple के फोल्डेबल फोन पर काम करने की खबरें सामने आती रही हैं। कई रिपोर्ट्स में 9 सितंबर के इवेंट में इसके लॉन्च की संभावना जताई जा रही है। Apple के पहले फोल्डेबल iPhone को कंपनी बुक की तरह खुलने वाले डिजाइन के साथ पेश कर सकती है। फोन को खोलने पर बड़ी स्क्रीन मिलेगी, जबकि बंद करने पर इसका आकार सामान्य स्मार्टफोन जैसा हो सकता है। अगर Apple आज रात इसे लॉन्च करता है, तो यह इवेंट की सबसे बड़ी घोषणा हो सकती है।

कंपनी के इस सेगमेंट में आने से फोल्डेबल फोन को लेकर आम लोगों की दिलचस्पी भी बढ़ने की उम्मीद है। लीक्स में इसे ‘iPhone Ultra’ नाम से भी बताया गया है, वहीं Apple ने अभी तक इसके नाम की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।