48MP डुअल कैमरा के साथ Apple iPhone 18 होगा लॉन्च! जानें कीमत और लीक फीचर्स

Apple iPhone 18: Apple अगले साल iPhone 18 लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। लॉन्च में अभी काफी समय बाकी है, फिर भी इंटरनेट पर इस फोन से जुड़ी कई लीक और अफवाहें तेजी से वायरल हो रही हैं। और एक बात तो पक्की है कि यह डिवाइस अपने पिछले मॉडल की तरह ही जबरदस्त होगा।

अपडेटेड Jul 04, 2026 पर 3:22 PM
48MP डुअल कैमरा के साथ Apple iPhone 18 होगा लॉन्च

Apple iPhone 18: Apple अगले साल iPhone 18 लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। लॉन्च में अभी काफी समय बाकी है, फिर भी इंटरनेट पर इस फोन से जुड़ी कई लीक और अफवाहें तेजी से वायरल हो रही हैं। और एक बात तो पक्की है कि यह डिवाइस अपने पिछले मॉडल की तरह ही जबरदस्त होगा। तो आइए, Apple के इस आने वाले फोन के बारे में वो सब जानते हैं जो आपको पता होनी चाहिए।

Apple iPhone 18 का स्पेसिफिकेशन और कैमरा

Apple iPhone 18 में 6.3-इंच का OLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस के साथ आ सकता है। तेज परफॉर्मेंस के लिए इस फोन में Apple A20 प्रोसेसर के साथ 12GB RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज भी देखने को मिल सकता है। इसके अलावा, यह भी कहा जा रहा है कि पिछले मॉडल की तुलना में इसमें बड़ी बैटरी और 25W वायरलेस MagSafe चार्जिंग का सपोर्ट होगा। फिलहाल, अभी तक डिजाइन में बदलाव के बारे में कोई जानकारी नहीं है, लेकिन उम्मी की जा रही है कि Apple नए कलर पैलेट के साथ वही एलिमेंट्स इस्तेमाल करेगा जो iPhone 17 में देखे गए थे।


कैमरे की बात करें तो iPhone 18 में डुअल रियर कैमरा सेटअप हो सकता है, जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) के साथ 48MP का प्राइमरी कैमरा और 48MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा शामिल होगा। इसके अलावा, इसका रियर कैमरा सेटअप AI फीचर्स की मदद से बेहतरीन तस्वीरें खींचने में सक्षम होगा। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए, इस फोन में 18MP का फ्रंट कैमरा हो सकता है।

भारत में Apple iPhone 18 की कीमत और लॉन्च डेट

Apple iPhone 18 का 12GB RAM + 256GB इंटरनल स्टोरेज वाला वेरिएंट मार्केट में ₹89,999 में उपलब्ध होगा, जो निश्चित रूप से iPhone 17 की तुलना में ज्यादा है। जहां तक इसके लॉन्च की बात है, तो यह फोन 13 मार्च से 19 मार्च, 2027 के बीच बाजार में एंट्री कर सकता है।

यह भी पढ़ें: Amazon और Flipkart Mega Sale 2026 लाइव, स्मार्टफोन, लैपटॉप और इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स पर भारी छूट, यहां देखें ऑफर्स की पूरी लिस्ट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।