Apple ने लॉन्च किया iPhone 18 सीरीज, जानें इस बार Pro और Pro Max में क्या है खास, कितनी है कीमत

Apple का साल का सबसे बड़ा इवेंट आज यानी 9 सितंबर से शुरू हो गया है। टीम के CEO John Ternus ने इवेंट की शुरुआत की है। एप्पल के सीईओ ने सबसे पहले iPhone 18 Pro से पर्दा उठाया है

अपडेटेड Sep 10, 2026 पर 1:19 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
iPhone 18 Pro को लेकर Apple ने AI फीचर्स में कई बड़े बदलाव किए हैं

Apple का साल का सबसे बड़ा इवेंट आज यानी 9 सितंबर से हुआ। टीम के  CEO John Ternus ने इवेंट की शुरुआत की है। एप्पल के सीईओ ने iPhone 18 सीरीज से पर्दा उठाया है। Apple ने क्यूपर्टिनो में आयोजित ‘Surprise and Shine’ इवेंट के दौरान अपने नए iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को लॉन्च किया है। नए CEO जॉन टर्नस के नेतृत्व में यह कंपनी का पहला iPhone लॉन्च है। iPhone 18 Pro और Pro Max के AI फीचर्स में एप्पल ने कई बड़े बदलाव किए हैं। वहीं ये फोन चार कलर वेरिएंट में दस्तक देगा।

कितनी है कीमत

iPhone 18 Pro सीरीज की कीमत को लेकर भी जानकारी सामने आ गई है। iPhone 18 Pro का 256GB स्टोरेज वाला बेस मॉडल 1,199 अमेरिकी डॉलर में मिलेगा, वहीं iPhone 18 Pro Max की शुरुआती कीमत 1,299 अमेरिकी डॉलर रखी गई है और इसमें भी 256GB स्टोरेज मिलेगा। इन दोनों फोन डीप ब्लैक, ग्लेशियर, सिल्वर और नए बरगंडी कलर में पेश किया जाएगा।


कब से शुरू होगी बुकिंग

iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max मॉडल्स के लिए प्री-ऑर्डर 12 सितंबर से शुरू होंगे, जबकि इनकी बिक्री 18 सितंबर से शुरू की जाएगी। यानी ग्राहक प्री-ऑर्डर करके फोन की डिलीवरी पाने की प्रक्रिया पहले ही शुरू कर सकेंगे।  इवेंट में कैमरा फीचर्स और कीमत से जुड़ी सभी जानकारियां भी सामने नहीं आईं। स्टोरेज वेरिएंट और भारत में फोन की उपलब्धता को लेकर बाकी जानकारी Apple की ओर से आगे जारी की जा सकती है।

A20 Pro चिपसेट का किया है इस्तेमाल

iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को Apple के नए A20 Pro चिपसेट से लैस किया गया है। यह कंपनी का पहला 2-नैनोमीटर तकनीक पर तैयार किया गया चिप है। इसमें 6-कोर CPU दिया गया है, जिसमें दो परफॉर्मेंस और चार एफिशिएंसी कोर शामिल हैं। Apple के अनुसार, नया चिपसेट पिछले मॉडल के A19 Pro की तुलना में बेहतर स्पीड के साथ कम पावर में ज्यादा अच्छा काम करता है। वहीं फोन का लुक काफी हद तक iPhone 17 Pro सीरीज जैसा रखा गया है, लेकिन इस बार Dynamic Island को थोड़ा छोटा किया गया है। इसके अलावा, फोन के पिछले हिस्से की फिनिश में भी हल्का बदलाव देखने को मिलेगा।

अच्छा बैटरी बैकअप

Apple के मुताबिक, iPhone 18 Pro Max में अब तक के किसी भी iPhone की तुलना में सबसे ज्यादा बैटरी बैकअप मिलेगा। इसके अलावा, इवेंट में कैमरा फीचर्स और कीमत से जुड़ी सभी जानकारियां भी सामने नहीं आईं। स्टोरेज वेरिएंट और भारत में फोन की उपलब्धता को लेकर बाकी जानकारी Apple की ओर से आगे जारी की जा सकती है। Apple के अनुसार, यह चिप iPhone 18 Pro सीरीज में अब तक का सबसे बड़ा परफॉर्मेंस अपग्रेड लेकर आया है।

दमदार कैमरा क्वालिटी

iPhone 18 Pro सीरीज में कैमरा को पहले के मुकाबले काफी बेहतर किया गया है। दोनों मॉडल में 48 मेगापिक्सल का Fusion Main कैमरा दिया गया है। इसकी मदद से यूजर्स जरूरत के हिसाब से लेंस का अपर्चर खुद बदल सकेंगे। फोन में 4x और 8x Fusion टेलीफोटो लेंस भी दिया गया है, जिससे दूर की चीजों को बेहतर तरीके से शूट किया जा सकेगा। इसके अलावा, नए Photographic Styles, Texture Control और वीडियो को सिनेमैटिक लुक देने वाला फीचर भी जोड़ा गया है।

कैसा होगा डिस्प्ले

iPhone 18 Pro में 6.3 इंच और Pro Max में 6.9 इंच की स्क्रीन मिलती है। Apple के मुताबिक, नई चिप और वेपर चैंबर की वजह से दोनों फोन में अब तक की सबसे बेहतर बैटरी लाइफ मिलेगी और इस बार वायर्ड चार्जिंग भी पहले से तेज होगी। iPhone 18 Pro सीरीज में Dynamic Island को पहले के मुकाबले थोड़ा छोटा किया गया है और अब इसमें एक साथ तीन Live Activities देखी जा सकती हैं।

Apple ने इस सीरीज में Apple Intelligence और नए AI Siri को भी खास महत्व दिया है, जो A20 Pro चिप की ताकत का इस्तेमाल करके बेहतर अनुभव देने का काम करेगा। इसके अलावा, iPhone 18 Pro में पहली बार 2TB तक का स्टोरेज विकल्प भी दिया गया है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।